राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में नमामि गंगे इकाई के तत्वावधान में ‘गंगा स्वच्छ्ता’ पखवाड़ा आयोजित

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में नमामि गंगे इकाई के तत्वावधान में ‘गंगा स्वच्छ्ता’ पखवाड़ा (16 मार्च से 31 मार्च 2025) के कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारम्भ बी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा सुमन द्वारा समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया | इसके पश्चात नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ विवेक रावत ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह ने कहा कि हमें भी गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता के लिए अपना योगदान देना चाहिए | हमें अपने घरों में कचरों को अलग-अलग कर सही तरीकों से निस्तारण एवं अपने आस-पास रहने वाले लोगों को नदियों में कूड़ा न डालने के लिए जागरूक करना चाहिए | कार्यक्रम के अंत में नदियों की स्वच्छता के संकल्प हेतु महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया | हस्ताक्षर कर सभी ने गंगा स्वच्छता पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की |

Related articles

*टप टप प्वडिनी बूंद: कविता लेखक चित्रमणी पोखरियाल*

टप,टप प्वडनी बूंद।मेरि आंख्यों बटी।छट,छट,छुट्टि र्वट्टि मेर हाथु बटी।जलम से करम तक,रैनी ई दिन,कैमु जांण,क्या खाणं,कख राणं मिन।२-...

*नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी*

नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में...

*छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी*

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार, 26...

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? श्राद्ध का महात्म्य : ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं)*

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? *पितरों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने से संबंधित श्राद्ध...