शार्ट सर्किट के कारण गजेंद्र सिंह की दुकान हुई राख, सहायता के लिए उठे पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के सेनानी: विपत्ति मे सहायता मानवीय कार्य – महेन्द्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति।

Date:

Share post:

विपत्ति में सेवा और सहायता
पूर्व सैनिक सबसे आगे।।। तमन्ना दर्दे दिल में हो तो कर खिदमत गरीबों की, नही वो लोग मिलते हैं अमीरों के घराने में।

कोटद्वार के कण्व घाटी में भाई गजेंद्र सिंह की परचून दुकान शॉर्ट सर्किट के कारण जलकर राख हो गई, जिसमें उन्हें 20 प्रतिशत बर्न इंजरी भी हुई। इस दुख की घड़ी में पूर्व सैनिक उनके आवास पर पहुंचे एवं उनकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाया और लगभग 10500 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस कष्ट की घड़ी में सम्मिलित और सहायता होने वाले वाले पूर्व सैनिकों में  महेंद्र पाल सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद सेमवाल , राजेश चौधरी, भगत सिंह असवाल, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ताजबर गुसाईं, जूठा सिंह रावत, महेंद्र सिंह,  जीत सिंह भंडारी, ताजबर सिंह नेगी,शूरवीर खेतवाल आदि उपस्थित थे  यह एक अच्छा उदाहरण है कि कैसे समाज के लोग एकजुट होकर विपत्ति में सहायता कर सकते हैं।





हम  सभी पूर्व सैनिकों से निवेदन किया गया है कि वे इस दुख की घड़ी में भाई गजेंद्र सिंह की जितनी भी सहायता कर सकते हैं, करें। यह एक अच्छा अवसर है कि हम अपने समाज के लोगों की सहायता करें और उन्हें विपत्ति से उबरने में मदद करें।

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति।

Related articles

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...

*मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया*।

वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवसप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस बार की थीम थी empowring Pharmacist for...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवस. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस...

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...