*तीलू रौतेली सामाजिक मंच कोटद्वार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम महेंद्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पू्र्व सैनिक संघर्ष समिति थे* कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि* अलग खबर डाटकाम*।

Date:

Share post:

तिलू रौतेली सामाजिक मंच, कोटद्वार के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग लेने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के लिए मंच के सदस्य एवं कोटद्वार की मातृ शक्ति का दिल से आभार प्रकट करता हूं।

हमें गर्व है कि मंच ने इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाने के लिए एक शानदार आयोजन किया, जिसमें कोटद्वार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से, हमने समाज में महिलाओं के योगदान को देखा है और उनकी भूमिका को प्रणाम करते हैं।

इस अवसर पर वीर माताएं, *जीना देवी, चित्रा दीदी, बहिन सुशीला रावत और संगीत बहिनों* को सम्मानित करते हुए गर्व की अनुभूति प्राप्त हुई। ये वो वीर माताएं और बहिनें हैं जिन्होंने अपनों के खून से इस देश को सींचा है। इनके महान बलिदान के स्वरूप यह राष्ट्र आज जीवंत और महिला दिवस बड़े भव्यता से मना रहा है।

हम सदा सद कामों के लिए तिलू रौतेली मंच जो समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से, हम समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बना सकते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में ला सकते हैं।

एक बार फिर से, हम कोटद्वार की मातृ शक्ति और मंच के सदस्यों का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। हमें उम्मीद है कि हमारा मंच आगे भी समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करता रहेगा।

इस सफल आयोजन के लिए ललिता नेगी, बिमला नेगी, ममता, सुशीला गुसाईं और अनुसूया प्रo सेमवाल, गोपाल सिंह नेगी, जीत सिंह भण्डारी, ठाकुर सिंह गुसाईं,सुभाष कुकरेती,ताजबर सिंह गुसाईं, भारत सिंह नेगी, बलबीर सिंह नेगी मोहन सिंह बिष्ट अ.रा त्रिलोक सिंह रावत, सुशील कुमार, चन्दन सिंह रावत उक्त जानकारी महेंद्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत द्वारा अलग खबर डाटकाम से साझा की गई।

महेंद्र
अध्यक्ष

Related articles

*वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सौभाग्यवती महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत , क्या है व्रत का महात्म्य* *आलेख तथा संकलन ऋषि...

वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सौभाग्यवती महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है।यह व्रत ज्येष्ठ मास...

*विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस* आदर्श वाक्य शिक्षार्थ आइये सेवार्थ जाइए* की भावना के...

विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस देशभर में विद्यालयों में...

यमकेश्वर:महिलाऔं के खिलाफ अपराध तथा महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आज बिथ्याणी यम्केश्वर में ब्लाक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं...

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...