आधी आबादी को पूरी आजादी का समय |अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आलेख डॉ अनुराग शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार

Date:

Share post:

आधी आबादी को पूरी आजादी का समय |
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ |
इस पावन दिवस के अवसर पर हम सभी का परम कर्तव्य है की हम अपनी सोच को बदलकर महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करें तथा उनकी प्रतिभा को निखारकर उन्नत विश्व का निर्माण कर सकें | वर्ष 2025 का थीम Accelerate Action ( एक्सेलिरेट एक्शन) सुनिश्चित किया गया है जो लैंगिक समानता में तेजी लाने की और इंगित करता है |आज महिला और पुरुष को सामान दृष्टि से देखे जाने की आवश्यकता है | वर्तमान समय में महिलाएं सभी दिशाओं में महतवपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है तथाअपने लिए चुनौतियों को स्वीकार कर उनमें सफलता भी प्राप्त कर रही हैं | महिलाएं उद्यमिता, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, विज्ञान, शिक्षा, सेना, व्यसाय, राजनीति तथा खेलों में भी अपना परचम लहरा रही हैं | आजादी के अमृतकाल में आज सम्पूर्ण भारत विकसित भारत का सपना संजोए हुए है यह सपना बिना महिला शक्ति के संभव नहीं है | किसी भी घर तथा देश के निर्माण के लिए महिला शक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण होती है | अब समय आ गया है की हम महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्पूर्ण आजादी प्रदान करके संपन्न समाज का निर्माण कर सकें तथा प्रत्येक महिला को वो आदर प्रदान कर सकें जिसकी वो हकदार हैं |
डॉ. अनुराग शर्मा,
असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार

Related articles

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...