*पेपर लीक तथा राहुल गाँधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन*

Date:

Share post:

भाजपा की केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित प्रदेश सरकारों के शासन काल में पेपर लीक को प्रश्रय मिलने , नीट पेपर लीक होने से छात्र छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को को गिरफ्तार करने के विरोध, आंदोलित छात्रों पर निर्मम लाठी चार्ज किए जाने एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग को लेकर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, संजय तोमर (ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल) राजीव जखमोला (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा ) की सयुंक्त अगुआई में यमकेश्वर बिधानसभा क्षेत्रांतर्गत की जनता एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने ब्लाक मुख्यालय बिथ्याणी में प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर महामहिम राष्ट्रपति को उपजिलाधिकारी यमकेश्वर श्रीमान चतर सिंह चौहान के माध्यम से केंद्र सरकार को समस्या के निस्तारण करने के निर्देश देने विषयक ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नही दिया तो राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर व्यापक स्तर पर कांग्रेसी आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने के लिए बाध्य होंगे।
ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, संजय तोमर (ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल) राजीव जखमोला (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा) की सयुंक्त अगुआई के प्रदर्शन कार्यक्रम में डा. कृत सिंह नेगी (सयोंजक यमकेश्वर ) बैशाख सिंह पयाल (पूर्व प्रभारी यमकेश्वर) क्रांति कपर्वाण (पूर्व जिला पंचायत सदस्य ) राजेंद्र सिंह, रमेश नेगी, गंभीर सिंह भंडारी, देवेन्द्र सिंह, संजय लखेड़ा, हर्ष मोहन बडोला, नवीन सिंह, मोहन सिंह, उमेद सिंह, जनार्द्धन प्रसाद, प्रताप सिंह, धनपाल सिंह, उमेद सिंह, भारत सिंह, नीतू सिंह, कोमल सिंह मेहरवान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महेंद्र बडोला, मदन सिंह नेगी, सत्यपाल सिंह, पुनीत लखेड़ा, नवीन सिंह, कुलदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रमोद भट्ट, चंद्रपाल सिंह, प्रमोद भट्ट, इंद्रमोहन, दीपक चंद्र, विनोद कुमार, जगदीश सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, अनूप कुमार, आयुष बिष्ट, शिव सिंह, चैत सिंह बिष्ट, राकेश आदि क्षेत्रीय जनता शामिल थी।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...