*रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में द्वितीय चरण में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), कण्वनगरी में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया*

Date:

Share post:

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में द्वितीय चरण में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), कण्वनगरी में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रजातियो के वृक्ष लगाये गये ।
विघालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विघालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता ध्यानी के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चो में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते है ।
क्लब की अध्यक्षा रो• (श्रीमती ) प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय मे पर्यावरण संरक्षण की जितनी आवश्यकता है उससे ज्यादा वृक्षारोपण के बाद उनकी देखभाल की है ।
वृक्षारोपण अभियान में विद्यालय की लगभग 45 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं को वृक्षों के महत्व, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नीम, आँवला, अर्जुन, अमरूद एवं बकैन के पौधे रोपित किए गए।
अंत में सभी उपस्थित छात्राओं ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विघालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता ध्यानी ,क्लब की अध्यक्ष रो• श्रीमती प्रतिभा गुप्ता , सचिव रो• वीना रावत, कोषाध्यक्ष रो• धनेश अग्रवाल, रो• वाई.पी. गिरला,रो• विपिन बक्शी, रो• शरत चंद्र गुप्ता, रो•अनिल भोला,रो• ऋषि ऐरन,रो• विजय कुमार, रो•अशोक अग्रवाल,रो• दिनेश रस्तोगी, रो•अनुराग अग्रवाल,रो• गुरुबचन सिंह, रो• श्रीमती उषा अग्रवाल,रो• कुलदीप अग्रवाल, रो• डा•एन.पी. पोखरियाल, रो•सचिन गोयल, रो•अमित अग्रवाल, रो• ज्योति स्वरूप उपाध्याय तथा विघालय की अध्यापिकाऐ सहित अन्य सदस्यों व छात्राऐ उपस्थित थी ।
गोपाल चन्द्र बंसल
प्रवक्ता

Related articles

द्वारीखाल बीडीसी बैठक में 107 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी:विकासखंड द्वारीखाल में ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक आयोजित की गयी।...

*मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू*

मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को...

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...