*कोटद्वार में खोह नदी के पास अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पौड़ी पुलिस ने किया सीज।गाड़ीघाट निवासी तोताराम का ट्रैक्टर हुआ सीज*

Date:

Share post:

कोटद्वार में खोह नदी के पास अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पौड़ी पुलिस ने किया सीज।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आज दिनांक 22.07.2026 को खोह नदी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक से खनन सामग्री के वैध अभिलेख, रॉयल्टी प्रपत्र एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। जांच में खनिज सामग्री का परिवहन अवैध पाए जाने पर पुलिस द्वारा तत्काल नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई।

वाहन चालाक।
तोताराम, निवासी-गाड़ीघाट, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
वाहन संख्या: UK15CA-0621 (ट्रैक्टर-ट्रॉली)

Related articles

*मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू*

मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को...

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...