कांग्रेस प्रत्याशी डॉ खेतवाल ने किया जनसंपर्क।पूर्व विधायक संजीव आर्या कांग्रेसी नेता व भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान समिति मंडी के सलाहकार मनोज जोशी मिले एक दूसरे के गले।

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।
।।कांग्रेस प्रत्याशी डॉ खेतवाल ने किया जनसंपर्क।पूर्व विधायक संजीव आर्या कांग्रेसी नेता व भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान समिति मंडी के सलाहकार मनोज जोशी मिले एक दूसरे के गले।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी ।

नैनीताल।। सरोवर नगरी नैनीताल में तमाम प्रत्याशियों ने चाहे व अध्यक्ष के हो या वार्ड सभासद के चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। घर घर जाकर व दुकानों में जाकर अपने पक्ष में मतदान किये जाने के लिए मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। इधर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सरस्वती खेतवाल ने अपने समर्थकों के साथ जन सम्पर्क अभियान किया तो इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने अपना कार्यालय खोला हुआ था तो कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सरस्वती खेतवाल ने वहाँ जाकर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान नैनीताल पूर्व विधायक संजीव आर्या कांग्रेसी नेता व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडी परिषद समिति के सलाहकार मनोज जोशी भाजपा प्रत्याशी कार्यालय में एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और गले मिलते हुए देखे गए।
इस पर लोगों का कहना है पार्टी की विचारधारा अलग अलग है दिल और आत्मा से ये लोग एक ही हैं। दोनों काफी खुश देखे गए।

डॉ सरस्वती खेतवाल का भी यही कहना है तमाम चुनौती है नगर पालिका में पर सबको एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।
डॉ खेतवाल इसे पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी निभा चुकी है उस बार वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खड़ी थी। इस बार कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है और उनको पार्टी से अपना उम्मीदवार बनाया है।डॉ खेतवाल समाज सेवा से भी जुड़ी हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्या, राहुल झिमवाल, दीपक भोलू, गिरीश जोशी,मंडल अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related articles

*रिखणीखाल:बूंगा बसड़ा मोटरमार्ग क्षतिग्रस्त, दुपहिया वाहन रपट रहे*

बूंगा बसड़ा मोटरमार्ग क्षतिग्रस्त, दुपहिया वाहन रपट रहे…प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत बसड़ा बूंगा जालीखांद मोटरमार्ग इण्टर कॉलेज बुंगलगड्डी...

*कनखल, हरिद्वार शहीद नायक राहुल जग्गी, 12 गढ़वाल राइफल्स, SAG का अंतिम संस्कार कनखल मुक्ति धाम, हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ संपन्न*

दिनांक: 07 जून 2026 स्थान: कनखल, हरिद्वार शहीद नायक राहुल जग्गी, 12 गढ़वाल राइफल्स, SAG का अंतिम संस्कार...

रथुवाढ़ाब-कुमाल्डी में राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिखणीखाल। सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) ऋषि कण्डवाल ने रथुवाढ़ाब-कुमाल्डी में आयोजित एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के...

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने रिखणीखाल विकास खण्ड में सिंचाई योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल ने शनिवार...