चार दशक से अधिक की सेवा को मिला सम्मान, मदन मोहन नौटियाल का गरिमापूर्ण विदाई समारोह आयोजित

Date:

Share post:

दिनांक 30/06/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री मदन मोहन नौटियाल ज़ी लगभग 41 साल क़ी बेदाग़ सेवा करने के पश्चात् आज सेवानिवृत हो गए. आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट मे एक भव्य कार्यक्रम मे उनको भावभीनी विदाई दी गयी इस अवसर पऱ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उपेंद्र पंवार ज़ी द्वारा उनको सम्मान स्वरूप सप्रेम भेंट, देकर एवं शाल ओढ़कर उनको सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के हर संवर्ग के कर्मचारियों एवं अधिकारियो द्वारा अपना महत्वपूर्ण सहयोग किया गया इस कार्यक्रम मे जिला अस्पताल पौड़ी के मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री बलूनी जी,जिला टी बी क्लिनिक मे कार्यरत, एवं डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन उत्तराखण्ड क़ी गढ़वाल मण्डलीय अध्यक्ष श्री जे पी टम्टा जी क़ी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम क़ी शोभा बढ़ा दी।

इस अवसर पर श्री नौटियाल जी के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया गया कार्यक्रम का संचालन जिला अस्पताल पौड़ी के लैब तकनीशियन श्री कल्पेश्वर बर्थवाल,फार्मेसी अधिकारी विमल भट्ट, ब्लॉक केवल अकाउंट श्री अजय चमोली जी, नीरज डोभाल जी, एवं ब्लॉक योजना प्रबंधक श्री महेंद्र कुकरेती जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

Related articles

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ता गुलदार का आतंक: कब मिलेगा स्थायी समाधान? अजय तिवाड़ी

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ता गुलदार का आतंक: कब मिलेगा स्थायी समाधान? अजय तिवाड़ी देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय...

*रथुवाढाब:नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रथुवाढाब निवासी आरोपी की 24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी, नामजद आरोपी को कोटद्वार से दबोचा*

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की 24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी, नामजद आरोपी को कोटद्वार...

*8 गढ़वाल राइफल्स ने बड़े धूम धाम से 79 वा स्थापन दिवस*

कोटद्वार दिनांक 01 जुलाई 2026 को वैभवशाली 8 गढ़वाल राइफल्स ने बड़े धूम धाम से 79 वा स्थापन...

उत्तराखण्ड के सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने स्वर्गाश्रम (ऋषिकेश) में यमकेश्वर विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया

उत्तराखण्ड के सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने स्वर्गाश्रम (ऋषिकेश) में यमकेश्वर विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक...