अलग खबर: कोटद्वार के आर. डी. पब्लिक स्कूल में भव्य समारोहों के साथ देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस आयोजित हुआ – अजय तिवाड़ी

Date:

Share post:

अलग खबर: कोटद्वार के आर. डी. पब्लिक स्कूल में भव्य समारोहों के साथ देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस आयोजित हुआ इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय की प्रबंधक तथा शिक्षाविद श्रीमती रूपन नेगी जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बलिदानी देश भक्तों को विनम्रता पूर्वक याद करने का अवसर है, उन्होंने विद्यालय स्टाफ, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के साथ हमे अधिकार भी मिले हैं और अधिकारों कै साथ हमारे देश के प्रति कर्तव्य भी हैं.

उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप देश की आने वाले भविष्य के नेता हो, योग्य नागरिक हो तथा अधिकारी तथा कर्मचारी हो एक देश तभी प्रगति करता है जब वहाँ का रह व्यक्ति ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन करे, इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रूपन नेगी ने देश की आन बान तथा शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ ही सभी को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की।

Related articles

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...

पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन

कोटद्वार, 15 सितंबर 2026। डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार गढ़वाल के देवभूमि उद्यमिता केंद्र...