*रिमझिम मेरी में तेरा बादल….. अनन्य शर्मा के गाने ने मचाया धमाल* ।

Date:

Share post:

रिमझिम मेरी में तेरा बादल….. अनन्य शर्मा के गाने ने मचाया धमाल ।
संगीत की दुनियां में उभरते गायक अनन्य शर्मा का लिखा तथा गया हुआ गाना रिमझिम मेरी, रिमझिम मेरी में तेरा बादल………. इस समय स्पॉटिफाई,सावन, एप्पल म्यूजिक और अन्य सभी म्यूजिक प्लेटफार्म पर धमाल मचा रहा है। हर वर्ग के व्यक्ति बारिश के इस मौसम में गाने को बहुत ही पसंद कर रहे हैं । अनन्या शर्मा कक्षा 9 से 12 तक कोटद्वार के कान्वेंट स्कूल में विद्यार्थी रहे हैं। उनके पिता डॉ. अनुराग शर्मा उच्च शिक्षा में वाणिज्य विषय के प्राध्यापक हैं।10 वर्षों तक राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में सेवा करने के उपरांत वर्तमान समय में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर, चमोली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अनन्य की माता अनुजा शर्मा गणित विषय की प्राध्यापिका हैं। अनन्य के इस गाने को आप स्पॉटिफाई, सावन एप्पल म्यूजिक आदि अनन्य शर्मा के नाम से तथा रिमझिम मेरी लिखकर भी सुन सकते हैं ।गाने का लिंक आपको अनन्या शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट an.shxmx पर भी मिल सकता है । इंस्टाग्राम पर अनन्य के फॉलोअर्स में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इस गाने पर आजकल काफी रील बनाई जा रही हैं तथा गाने को बहुत अधिक लाइक और शेयर किया जा रहा है तथा अच्छे कमेंट भी मिल रहे हैं।
तो बरसात के इस मौसम में रिमझिम बारिश….. के गाने का आनंद आप सभी जरूर लीजिए और अपनों मित्रों, रिश्तेदारों, परिवारजन तथा व्हाट्सएप्प ग्रुप में अधिक से अधिक शेयर कर अनन्य की इस संगीत यात्रा का हिस्सा बनिए। अनन्य कोटद्वार के झंडा चौक में सिद्धबली महोत्सव के अंतर्गत लाइव प्रस्तुति भी दे चुके हैं, तथा संगीत के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे है भविष्य में भी उनके द्वारा तैयार किए हुए गानों को आप सभी को सुनने एवं उन्हे प्यार एवं आशीर्वाद देने का अवसर मिलता रहेगा।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...