*रथुवाढाब:नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रथुवाढाब निवासी आरोपी की 24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी, नामजद आरोपी को कोटद्वार से दबोचा*

Date:

Share post:

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की 24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी, नामजद आरोपी को कोटद्वार से दबोचा

दिनांक 29.06.2026 को रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना रिखणीखाल में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ देवराज नाम के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया गया है। जिस संबंध में थाना रिखणीखाल पर दिनांक 29.06.2026 को मु0अ0सं0–06/2026, धारा- 64(1) बीएनएस तथा 5(J) II/6 पोक्सो अधिनियम बनाम देवराज पंजीकृत किया गया।

निर्ग़़त निर्देशों के क्रम में उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान नियमानुसार दर्ज किए गए तथा घटनाक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों, पीड़िता के कथनों, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता से दुष्कर्म करने में नामजद अभियुक्त देवराज नेगी, निवासी- रथुवाढाब रिखणीखाल की संलिप्तता की पुष्टि हुई। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त देवराज नेगी को दिनांक 30.06.2026 को हनुमान चौक शिवपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
देवराज नेगी (उम्र 20 वर्ष), निवासी- रथुवाढाब रिखणीखाल

पुलिस टीम

  1. म0उ0नि0 प्रीति गुसाईं
  2. हे0का0 210 चन्द्रभान सिह

खबर पौड़ी पुलिस द्वारा मीडिया को प्रसारित की गई है जिसकी पुष्टि तथा पौड़ी पुलिस द्वारा मानी जायेगी।

Related articles

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...