*देवप्रयाग मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों की कार्यशाला में शामिल हुए सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल*

Date:

Share post:

देवप्रयाग मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों की कार्यशाला में शामिल हुए राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल

देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवप्रयाग मंडल में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजकों की एसआईआर (SIR) कार्यशाला में उत्तराखंड सरकार के सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) ऋषि कण्डवाल ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी, शक्ति केंद्र संयोजक उत्तम नेगी, हुकम सिंह, भूप सिंह भंडारी, रखा भट्ट, जिला मंत्री परमोद चंद्र, ममता देवी, प्रीति देवी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी की भी विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी ने राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए ऋषि कण्डवाल ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ और शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही विकास और जनसेवा के संकल्पों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतार सकता है।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी ने सिंचाई राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related articles

*बालासौड़ तथा जल निगम स्टोर के पास चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा* *2.5 लाख की रोलेक्स घड़ी सहित चोरी...

2.5 लाख की रोलेक्स घड़ी सहित चोरी का माल बरामद, 4 गिरफ्तार, 2 विधि-विवादित किशोर संरक्षण में ...

*41 डिग्री में कर्तव्य की मिसाल – पूर्व सैनिकों ने झंडा चौक पर पीआरडी जवान दिवाकर देवरानी को किया सम्मानित*

: 41 डिग्री में कर्तव्य की मिसाल - पूर्व सैनिकों ने झंडा चौक पर पीआरडी जवान को किया...

संगठन से सरकार तक: क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं ऋषि कंडवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा, समर्पण और संगठन के संस्कारों से प्रेरित तथा 45 वर्षों से सामाजिक एवं...

डाडामण्डी: यमकेश्वर *विधानसभा क्षेत्र के धारी गाँव में धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ग्रामीणों...

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाडामंडी के निकट स्थित धारी गाँव में माँ भगवती देवी मंदिर में...