*बालासौड़ तथा जल निगम स्टोर के पास चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा* *2.5 लाख की रोलेक्स घड़ी सहित चोरी का माल बरामद, 4 गिरफ्तार, 2 विधि-विवादित किशोर संरक्षण में*

Date:

Share post:

2.5 लाख की रोलेक्स घड़ी सहित चोरी का माल बरामद, 4 गिरफ्तार, 2 विधि-विवादित किशोर संरक्षण में समाचार स्रोत पौड़ी पुलिस, समाचार की सत्यता के सूत्र।

दिनांक 19.06.2026 को कोटद्वार निवासी श्री प्रदीप कुकरेती द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 03.06.2026 से उनका घर बंद था तथा वापस आने पर उन्होंने पाया कि घर के दरवाजे खुले हुए हैं और अज्ञात चोर घर से घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-140/2026, धारा-305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 21.06.2026 को कोटद्वार निवाली- श्री अजय बेलवाल,अधिशासी अभियंता,जल निगम द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि जल निगम कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर दी है। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-141/2026, धारा-305(ए), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत जल निगम कॉलोनी एवं हरसिंहपुर बालासौड़ में हुई नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करने के निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार श्री प्रदीप नेगी के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच-पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, पतारसी-सुरागरसी तथा तकनीकी एवं सर्विलांस माध्यमों से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। फुटेज के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों की गतिविधियां प्रकाश में आईं। इसके पश्चात पुलिस टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 23.06.2026 को दोनों चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर 04 अभियुक्तों 1.प्रमिन्द्र उर्फ पप्पी, 2.-अमन कुमार,3-सुरेन्द्र उर्फ सनम,4-तस्लीम अहमद उर्फ काला को गिरफ्तार किया तथा 02 विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया लाखों रुपये मूल्य का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता*

  1. प्रमिन्द्र उर्फ (उम्र 19 वर्ष) पप्पी पुत्र मुकेश कुमार, निवासी -जसवत रेस्टोरेंट कोड़िया के पास, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल
  2. अमन कुमार (उम्र 20 वर्ष) पुत्र संतु सिंह, निवासी सूर्या नगर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल
  3. सुरेन्द्र उर्फ सनम (उम्र 21 वर्ष) पुत्र राजकुमार, निवासी सजवान कॉलोनी, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल
  4. तस्लीम अहमद उर्फ काला (उम्र 50 वर्ष) पुत्र भूरा, निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ.प्र.)
  5. विधि-विवादित किशोर – 02

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0सं0-140/2026, धारा-305(ए) बीएनएस
  2. मु0अ0सं0-141/2026, धारा-305(ए), 331(4) बीएनएस

मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 से बरामद मालः-
01 रोलेक्स कंपनी की घड़ी (अनुमानित कीमत लगभग ₹2.5 लाख)
01 इन्वर्टर
01 बैटरी
02 गैस सिलेंडर
01 एलसीडी
उक्त मुकदमे में धारा 331(4), 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 से बरामद मालः-

  • 02 पंखे मय पंखुड़ी
  • 01 इंडक्शन
  • 01 प्रेस
    उक्त मुकदमे में भी धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन
  2. उपनिरीक्षक वेद प्रकाश
  3. उपनिरीक्षक विनोद चपराना
  4. मुख्य आरक्षी करण कुमार
  5. आरक्षी कुलदीप कुमार
  6. आरक्षी आशीष बिष्ट
  7. आरक्षी चन्द्रपाल
  8. होमगार्ड कुलदीप

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...