*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

Date:

Share post:

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मलेथा शक्ति केंद्र, कीर्तिनगर शक्ति केंद्र, संजाकोट शक्ति केंद्र तथा जाखेड़ शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी के कारण अब तक लगभग 85 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। उन्होंने शेष कार्यों को भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

बैठक में प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बूथों पर बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) की नियुक्ति पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण तथा कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...