भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में बीती रात हाथियों ने खड़ी धान की फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया है बीती रात लगभग 12:00 बजे कृषक संतोष सिंह, दीपा देवी के खेत में दो हाथी घूसे रात भर हाथियों ने खेत में टाडवा मचाया काफी देर बाद जब लोगों ने काउंटर बजाएं हल्ला किया बड़ी मुश्किल से हाथी खेत से बाहर गया तब तक कई बीघा खड़ी धान की फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया वार्ड नंबर 37 पार्षद ने कहा कि जंगल से सटे हुए किसान बहुत परेशान है चाहे धान की फसल हो चाहे गेहूं की फसल हो आए दिन किसाने की खेती को जंगली जानवर नुकसान पहुंचाते हैं जान मलका की खतरा बना रहता है लंबे समय से हाथी सुरक्षा दिवाल की मांग क्षेत्र वासी कर रहे हैं मगर सरकार शासन प्रशासन किसाने की ओर ध्यान नहीं दे रही है जब की भाबर क्षेत्र के जंगल से सटे हुए किसानों का आय का स्रोत कृषि है 90% से अधिक खेती बाड़ी करते हैं जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं जंगली जानवर आते हैं एक ही दिन में खड़ी फसल को क्षतिग्रस्त करके चले जाता है पार्षद सुखपाल शाह ने कहा की पहले जंगल से सटे हुए किसानों को वन विभाग जानवरों को भगाने के लिए गांधी बंदूक, पटाखे, टॉर्च, देती थी लेकिन वर्तमान में किसानों को नहीं दे रहे हैं इससे किसान अपने खेत की रक्षा करते थे उन्होंने कहा सन 2003 में पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी ने पावर फेंसिंग लगाई थी उस समय जानवरों का आबादी मेंआना बंद हो गया था वन विभाग ने पावर फेंसिंग की देख देख नहीं की जिससे पावर फेंसिंग क्षतिग्रस्त हुई उसके बाद क्षेत्रीय जनता ने लगातार हाथी सुरक्षा दिवाल की मांग करते आए हैं पूर्व में डॉक्टर हरक सिंह रावत वन मंत्री जी को प्रस्ताव बना कर भेजा था मगर उसे समय भी कोई कार्रवाई नहीं हुई 2022 में माननीय विधायक कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण जी को भी सुरक्षा दीवाल की प्रस्ताव भेजा था मगर उसमें भी अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई एक और जहां माननीय प्रधानमंत्री किसाने की आय बढ़ाने की बात कर रहे हैं मगर धरातल पर किसानों का सहयोग नहीं हो पा रहा है पार्षद सुखपाल शाह ने वन विभाग, शासन प्रशासन अनुरोध किया कि वन विभाग रात्रि करें व जिन परिवारों का नुकसान जंगली जानवरों द्वारा किया जा रहा है उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाए
*भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में बीती रात हाथियों ने खड़ी धान की फसल**पार्षद सुखपाल शाह ने सुरक्षा दीवार और प्रभावित किसानों को मुवावजे की मांग की*
Date:
Share post:
