*सतपुली: महामानव, संत स्वरूप स्व: ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पूर्णाहुति के साथ सम्पूर्ण* *सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पंहुंचे अमृत कथा के रसास्वादन के लिए*

Date:

Share post:

मलेठी में श्रीमद्भागवत कथा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब
पौड़ी: सतपुली क्षेत्र के ग्राम मलेठी में स्वर्गीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का समापन हवन पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।


सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में सतपुली सहित आसपास के क्षेत्रों के अलावा टिहरी, पौड़ी, कोटद्वार और देहरादून से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे

। व्यासपीठ से कथावाचक आचार्य हिमांशु गैरोला ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए धर्म और आस्था का संदेश दिया।
आयोजन के दौरान स्वर्गीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के प्रति लोगों का स्नेह और सम्मान स्पष्ट रूप से झलका। उनके चाहने वाले प्रतिदिन बड़ी संख्या में कथा श्रवण के लिए मलेठी पहुंचते रहे।
कथा में शंकर मठ के महामंडलेश्वर दिनेशानंद महाराज, महंत स्वामी विश्वनंद महाराज, कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह असवाल, एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के लोक कला संस्कृति केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल ‘गणि’, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव केसर सिंह असवाल, पूर्व दर्जाधारी भूपेंद्र सिंह लिंगवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र सिंह मियां, सामाजिक कार्यकर्ता आरपी नैथानी और बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्ष माया देवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन के संयोजक त्रिलोक सिंह चौहान और जितेंद्र सिंह चौहान (नगर पंचायत अध्यक्ष, सतपुली) समेत परिजनों ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कथा समापन के उपरांत व्यास महाराज को ढोल-दमाऊ की पारंपरिक धुनों के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल बना रहा।
जगमोहन डांगी

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...