कोटद्वार:डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विविध प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन

Date:

Share post:

राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विविध प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन
राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र संघ सप्ताह के अंतर्गत शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी के संरक्षण एवं छात्र संघ प्रभारी सुशील चंद्र बहुगुणा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत “साइबर अपराध एवं इसके दुष्परिणाम” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने समसामयिक मुद्दों पर निबंध प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में दीक्षा बलोदी (B.Ed प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, अक्षी (B.Sc चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा आयुश्री तिवारी (B.A चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. रंजना सिंह रहीं, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. प्रियम अग्रवाल, डॉ. अमित गौड़ एवं डॉ. विजय लक्ष्मी शामिल रहे।
रंगोली प्रतियोगिता में रचनात्मकता और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। उन्नति रावत (B.Ed प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, स्वाति (B.Ed प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा नंदिनी गुप्ता (M.Com द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. नीता भट्ट रहीं तथा निर्णायक मंडल में डॉ. सुरभि मिश्रा, डॉ. मीनाक्षी वर्मा एवं ममता रावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक रैंप वॉक रहा, जिसमें उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की गई। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ कैटवॉक करते हुए परिधानों में संस्कृति को जीवंत कर दिया। महिला वर्ग में दीक्षा धस्माना (B.A द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम, आक्षी (B.Sc चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा मुस्कान (B.A चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में हितेश (B.A द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम तथा सौरभ रावत (B.A चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. जूनीश कुमार रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. चंद्र प्रभा भारती, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. एश्वर्या राणा एवं डॉ. हीरा सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो. बी. सी. शाह, छात्र संघ सह-प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. डी. बी. सिंह, डॉ. श्रद्धा सिंह, श्री शेखर मैठाणी, डॉ. संदीप किमोठी, श्री उमेश कुगशाल सहित छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार, निष्ठा, स्वाति, शुभम सुयाल, खुशबू, आक्षी, स्वाति गैरोला देवाशीष एवं अंकुश घिल्डियाल समेत अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related articles

*ऋषिकेश: राष्ट्र , और समाज संगठन के प्रणेता ऋषि कण्डवाल *

संघर्ष , तप और हिंदू समाज और संगठन के लिए किशोरावस्था से लेकर जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय युवावस्था...

*कोटद्वार: गाड़ीघाट स्थित ख्याति प्राप्त ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में स्काउट और गाइड कैम्प का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन*

कोटद्वार: गाड़ीघाट स्थित ख्याति प्राप्त ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में स्काउट और गाइड कैम्प का विभिन्न कार्यक्रमों के...

*सतपुली: महामानव, संत स्वरूप स्व: ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पूर्णाहुति के साथ सम्पूर्ण* *सैकड़ो की संख्या...

मलेठी में श्रीमद्भागवत कथा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाबपौड़ी: सतपुली क्षेत्र के ग्राम मलेठी में...