फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं को लेकर डीपीए प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त व सीएमओ से की मुलाकात

Date:

Share post:

पौड़ी/गढ़वाल। गढ़वाल मंडल के फार्मेसी अधिकारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर 23 सितंबर 2026 को डीपीए के गढ़वाल मंडल प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त गढ़वाल मंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से वर्ष 2022 से लंबित चारधाम यात्रा बिलों का समय पर भुगतान न होने, यात्रा मार्गों पर फार्मेसी अधिकारियों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध न होने सहित अन्य समस्याओं को आयुक्त के समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, गढ़वाल मंडल को आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में 23 सितंबर को डीपीए जनपद पौड़ी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल के साथ त्रैमासिक बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में फार्मेसी संवर्ग की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधिकांश मांगों के संबंध में आवश्यक समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।

बैठक में जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से फार्मेसी अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष जेपी टम्टा, जिलाध्यक्ष आरपी कोहली और जिला मंत्री कैलाश देवराड़ी सहित अन्य फार्मेसी अधिकारी मौजूद रहे।

Related articles

*देहरादून:नियो मेट्रो का सपना दिखाकर DPR, कंसल्टेंसी और सर्वे के नाम पर 90 करोड़ से अधिक स्वाहाअब 24 मीटर लंबी बस को नया मॉडल...

देहरादून:नियो मेट्रो का सपना दिखाकर DPR, कंसल्टेंसी और सर्वे के नाम पर 90 करोड़ से अधिक स्वाहाअब 24...

*रोटरी क्लब के तत्वावधान मे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोटद्वार में बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

रोटरी क्लब के तत्वावधान मे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोटद्वार में बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का...

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...