शिक्षक कवि नरेश चन्द्र उनियाल को मिला राष्ट्र विभूतिसम्मान 2025″

Date:

Share post:

“शिक्षक कवि नरेश चन्द्र उनियाल को मिला राष्ट्र विभूति
सम्मान 2025″

रुड़की, उत्तराखण्ड। फोनेक्स यूनिवर्सिटी तथा योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट रुड़की, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह 2025” में 02 नवंबर 2025 को राजकीय जूनियर हाई स्कूल नैल गुजराड़ा, वि.क्षेत्र- यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत अध्यापक, कवि नरेश चन्द्र उनियाल को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्र विभूति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।


रुड़की स्थित फोनेक्स यूनिवर्सिटी के सेमिनार सभागार मे आयोजित कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक एवं समाजसेवी श्री संजय वत्स जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किरण जीत सिंह संधु (शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के भतीजे), विशिष्ट अतिथि श्री राहुल विश्नोई (सी ई ओ शैफील्ड स्कूल इंडिया), श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ( संपादक प्रणाम पर्यटन पत्रिका), डॉ प्रिया जाडू ( पूर्व निदेशक राज्य संसाधन केन्द्र) उत्तराखंड, श्री डी के शर्मा ( निदेशक शाफील्ड स्कूल रुड़की) , डॉ बी ऐल यादव ( संस्थापक ) श्री संजय वत्स ( कार्यक्रम समन्वयक) व अन्य समस्त प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें देश के 17 राज्यों (उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उड़ीसा, गुजरात, मध्य प्रदेश, मिजोरम, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, गोवा और बिहार ) के अलग-अलग क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन के लिए 107 प्रतिभाओं को राष्ट्र विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रत्येक सम्मानित सदस्य को सम्मान में सम्मान-पत्र, प्रतीक चिन्ह, दीवार घड़ी, एवं चाबी का छल्ला प्रदान किया गया। इससे पहले प्रत्येक विभूति को तिलक लगाकर तथा दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान पाकर नरेश चन्द्र उनियाल स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल और सहज निर्वहन के लिए सभी आयोजकों, पदाधिकारीगणों एवं इस सम्मान समारोह के संयोजक शिक्षक संजय वत्स का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related articles

भैरवगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कीर्तिखाल गांव की सुरम्य पहाड़ियों में, लैंसडाउन के निकट स्थित...

*कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं...

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् परीक्षा, रामनगर में सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रिय मेधावी छात्र/छात्राओं,जय हिन्द। उत्तराखण्ड विद्यालयी...

*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक...

*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो...