*कवियत्री संतोष मिश्रा ‘सोनी’ को मिला राष्ट्र विभूति सम्मान 2025* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

“कवियत्री संतोष मिश्रा ‘सोनी’ को मिला राष्ट्र विभूति सम्मान 2025”

  रुड़की, उत्तराखण्ड।  फोनेक्स यूनिवर्सिटी तथा योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट रुड़की हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित "राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह 2025"  में 02 नवंबर 2025 को कवियत्री संतोष मिश्रा 'सोनी' को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्र विभूति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।  
     रुड़की स्थित फोनेक्स यूनिवर्सिटी के सेमिनार सभागार मे आयोजित कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक एवं समाजसेवी श्री संजय वत्स जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहीद-ए -आजम सरदार भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह जी थे। 
     विशिष्ट अथिति श्री बीएल यादव जी, फोनेक्स यूनिवर्सिटी रुड़की के युवा चेयरमैन डॉ. चैरब जैन, डॉ नवीन खन्ना,  डी. के. शर्मा आदि की गरिमामय  उपस्थिति मैं देश के 17 राज्यों के अलग-अलग क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन के लिए 107 प्रतिभाओं को राष्ट्र विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रत्येक सम्मानित सदस्य को सम्मान में सम्मान-पत्र, प्रतीक चिन्ह, दीवार घड़ी, एवं चाबी का छल्ला प्रदान किया गया। इससे पहले प्रत्येक विभूति को तिलक लगाकर तथा दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
      राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान पाकर कवयित्री संतोष मिश्रा 'सोनी' स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी आयोजकों, पदाधिकारीगणों एवं इस सम्मान समारोह के संयोजक शिक्षक संजय वत्स का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related articles

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...

*मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया*।

वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवसप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस बार की थीम थी empowring Pharmacist for...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवस. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस...

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...