शांत वादियों में हूटर बजाते हुए मर्यादा बिगाड़ना पड़ा युवकों को भारी, वाहन सीज कर यूपी के युवकों की उतारी खुमारी।

Date:

Share post:

शांत वादियों में हूटर बजाते हुए मर्यादा बिगाड़ना पड़ा युवकों को भारी, वाहन सीज कर यूपी के युवकों की उतारी खुमारी।

यूपी के युवकों पर भी चालानी कार्यवाही कर मर्यादा में रहने का सिखाया सबक।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में  दिनांक 09.03.2025 को पुलिस चौकी श्रीकोट के पास  तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले वाहन चालक अनुराग त्रिपाठी,निवासी कानपुर उ.प्र. जिसके द्वारा वाहन के शीशों में ब्लैक फिल्म व वाहन में हूटर लगाकर वाहन को खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था और अपने साथियों के साथ मिलकर अभद्रता व हुड़दंग किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालक व वाहन में सवार अन्य तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते मौके पर सभी को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को सीज किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।मिशन मर्यादा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने या अमर्यादित आचरण करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

नाम पता अभियुक्त

  1. अनुराग त्रिपाठी पुत्र श्री विनोद कुमारत्रिपाठी, निवासी इन्दिरा नगर, कानपुर उ.प्र.
  2. आयुष त्रिपाठी पुत्र अरुण कुमार त्रिपाठी, निवासी कुंवरपुर, कन्नौज उत्तर प्रदेश।
  3. आलोक चौबे पुत्र श्री दयानन्द चौबे, निवासी दुर्गवलिया, कुशीनगर उ.प्र.
  4. शिवम यादव पुत्र श्री वीरेन्द्र सिंह, निवासी कन्नौज, उ.प्र.

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...