*कोटद्वार :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी की शिक्षिका को शानदार शिक्षण हेतु किया गया सम्मानित* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी की शिक्षिका को शानदार शिक्षण हेतु किया गया सम्मानित: कोटद्वार गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में जहाँ बेहतरीन मुकाम हासिल कर रही है वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी की शिक्षिका ज्योति नौडियाल को शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मान प्राप्त हुआ है,

अवसर था आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का जिसमें नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे तो खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित सिंह चंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे

इस अवसर पर हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रिंसिपल धर्मपाल सिंह रावत भी मौजूद रहे तो प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजयपाल सिंह रावत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, विद्यालय की शिक्षिका ज्योति नौडियाल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने पर विद्यालय की प्रबंधिका प्रतिभा असवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक गौरवान्वित करने वाला अवसर है तथा हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी के शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान है जो छात्र छात्राओं के बेहतर भविष्य और उत्कृष्ट शिक्षण के लिए जुटे रहते हैं।

Related articles

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 14 घायल, एक अभी भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली/पीपलकोटी। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी...

*खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम रांसी स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद...

*गुलदार के आतंक पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार का वन विभाग घेराव, सौंपा ज्ञापन, , थम नहीं रहे गुलदार के हमले, जनहानि...

गुलदार के आतंक पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार का वन विभाग घेराव, सौंपा ज्ञापन, ,...

*कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान*

कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान मंदिर परिसर, पैदल मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की...