वार्ड ननम्बर 37 पश्चिमी झंडीचौड में बालिकाओं को किशोरावस्था की समस्याओं को लेकर दी गई जानकारी।

Date:

Share post:

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड के राजकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में करियर एंड गाइडेंस ट्रेनिंग सेशन के अंतर्गत एक दिवसीय बालिकाओं को करियर वह किशोर अवस्था में विभिन्न समस्याओं के बारे में डॉ अजय नेगी राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय आयुष कलाल घाटी द्वारा विस्तार से बालिकाओं को पीरियड्स के दौरान विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जीत लाल आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक निर्देशक हरीश आर्य , व राखी द्वारा हाई स्कूल इंटर के बाद अपने रोजगार की करियर के संबंध में भी जानकारी बालिकाओं को दी गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड नंबर 37 के सुखपाल शाह ने स्कूल प्रबंधन द्वारा चलाई जा रही बच्चों के पठन-पाठन में जो स्कूल प्रशासक कार्य कर रहा है निश्चित रूप से बहुत ही अच्छा कार्य है इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह के सामने स्कूल प्रशासन ने अनुरोध किया कि तीन विद्यालय एक ही प्रांगण में चल रहे हैं जिससे स्कूल के बच्चों को पढ़ाई में काफी फर्क पड़ रहा है क्योंकि उच्चतम माध्यमिक विद्यालय तो बन गई है मगर उच्चतम माध्यमिक विद्यालय को अपना भवन नहीं मिला है जैसे की नवी दसवीं की छात्र-छात्राएं अभी जूनियर हाई स्कूल के कमरों में ही अपने पढ़ाई कर रहे हैं ठीक उसी के बगल में प्राथमिक विद्यालय भी है बच्चों की संख्या सरकारी स्कूल में बढ़ रही हैं ऐसी स्थिति में उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के पास अपना स्वयं का भवन नहीं है पार्षद सुखपाल शाह ने अवगत कराया की पिछले 2 वर्ष पूर्व 2023 में उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के लिए वार्ड 37 में आरटीओ के ठीक पीछे लगभग चार वीघा भूमि उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के लिए नगर निगम कोटद्वार व स्कूल के बैठक में प्रस्ताव बनाकर उप जिलाधिकारी कोटद्वार उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के नाम करने के लिए प्रस्ताव भेजा था जिसमें उस समय जॉइंट सर्वे भी हो चुका था जिसमें राजस्व विभाग,शिक्षा विभाग, वन विभाग, वह स्वयं पार्षद की देखरेख मे भूमि को चयनित कर उप जिलाअधिकारी कोटद्वार के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी को शिक्षा विभाग के नाम भूमि अंकित करने के लिए भेज दिया था लेकिन अभी तक जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा कार्रवाई नहीं हुई है आशा करते हैं कि शीघ्र ही इसमें करवाई होगी व उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के नाम पर भूमि अंकित होगी जिसमें उच्चतम माध्यमिक विद्यालय अपना स्वयं का भवन शीघ्र बनायेगा इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार बिष्ट द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद सुखपाल शाह को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक भारत भूषण शाह, राजेंद्र सिंह चौहान, कुलदीप नेगी, राकेश मोहन, शुभम उनियाल, विजय कुमार नौटियाल नवमी दसवीं की बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...