राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नेताजी स्मृति पुरस्कार से नैनीताल के डॉ हिमांशु पांडे को किया गया सम्मानित।रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नेताजी स्मृति पुरस्कार से नैनीताल के डॉ हिमांशु पांडे को किया गया सम्मानित।
रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के निवासी डॉ हिमांशु पांडे को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नेताजी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।इस मौके पर जनपद नैनीताल समेत सरोवर नगरी क्षेत्र वासियों ने अपनी शुभकामनाएं दी।

यहाँ बता दें युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे देश में मनाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के साथ एक ऑनलाइन कार्यक्रम में नैनीताल के शिक्षक एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास के अधीक्षक डॉo हिमांशु पांडे को नेताजी स्मृति पुरस्कार 2025 प्रदान कर अलंकृत किया गया। इंडियन एन जी ओ अवार्ड काउंसिल की तरफ से भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वेयील फाउंडेशन की तरफ से हिमांशु पांडे को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु चुना गया।

हिमांशु पांडे द्वारा विशेष रूप से युवाओं को स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर गतिविधियों से जोड़ने के लिए इन्नोवेटिव स्काउट ओपन ग्रुप नाम से भारत स्काउट एवं गाइड्स के मार्गदर्शन में योगदान दिया जा रहा है।
साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के वार्डन के रूप में ऐसे बच्चों को शामिल किया जा रहा है जिनके माता-पिता ना हो या एकल अभिभावक हो अथवा उनके पास पढ़ाई हेतु कोई अन्य संसाधन ना हो।
इस रचनात्मक उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास से जुड़े लोगों द्वारा बधाई दी गई। डॉ हिमांशु पांडे शिक्षक के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता व रंगकर्मी के रूप में जाने पहचाने जाते हैं।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...