*बच्चे तनावमुक्त रहेंगे तो वह बिना किसी दबाव के परीक्षा में शामिल होंगे, परीक्षा के तनाव से मुक्ति पर प्रेक्षागृह में आयोजित हुई कार्यशाला* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

बच्चे तनावमुक्त रहेंगे तो वह बिना किसी दबाव के परीक्षा में शामिल होंगे: विधायक

परीक्षा के तनाव से मुक्ति पर प्रेक्षागृह में आयोजित हुई कार्यशाला

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा परीक्षा पर्व-7.0 के रूप में परीक्षा के तनाव से मुक्ति हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं आने दें। यदि बच्चे तनावमुक्त रहेंगे तो वह बिना किसी दवाब के परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा अभियान के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी और नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि बच्चा हमेशा परिवार से सीखता है, यदि परिवार में उसका सही पालन पोषण हो और उसके साथ मित्रता के साथ रहा जाए तो वह जीवन में सफल होता है। पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि विद्यालय में एक अध्यापक कई बच्चों को देखता है, जबकि अभिभावक एक या दो बच्चों को ही देखता है। इसलिए अभिभावक की ज्यादा जिम्मेदारी है कि वह बच्चों के अंदर तनाव न आने दें।
मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्तवाल ने कार्यशाला का महत्व बताते हुए कहा कि हमें वर्ष भर बच्चों को इस माहौल में रखना चाहिए कि उन्हें परीक्षा के समय तनाव न हो। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा रणजीत सिंह नेगी ने कहा कि आज का बच्चा, कल का भविष्य है। बच्चों को तनाव मुक्त रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसके लिए अध्यापक के साथ-साथ विभाग को भी जिम्मेदारी लेनी होगी।
बच्चों को किस प्रकार से तनाव से मुक्त रखा जाए इस विषय पर डाइट जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव के विषय विशेषज्ञ डॉ. शिवप्रसाद भारद्वाज, डॉ. जगमोहन सिंह और भारत भूषण परमार ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को परीक्षा तनाव से दूर रखने के लिए सकारात्मक माहौल दें, पढ़ाई का बोझ न दें, उन्हें भरपूर नींद लेने दें, बच्चों से खुलकर बात करें और उन्हें व्यायाम के लिए प्रेरित करें।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली की ओर से हिमांशु सागर एवं तन्नू सोलंकी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जो भी बातें बताई गई है उसका संदेश सभी अभिभावकों तक पहुंचाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से प्रेरित यह कार्यक्रम अवश्य बच्चों को तनाव मुक्त रखेगा। कार्यक्रम में लगभग 450 अध्यापक एवं अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन जयदीप रावत और भवान सिंह नेगी ने किया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा समन्वयक योगम्बर सिंह नेगी, समग्र शिक्षा से गरिमा व्यास, रीना रावत, सोनाली, सुषमा, मनोज कुमार अन्य उपस्थित रहे।

Related articles

*मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू*

मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को...

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...