छात्र जीवन से संघर्ष से समाधान की नीति पर चलते हुए नगर निगम कोटद्वार से वार्ड नम्बर 9 काशीरामपुर नजीबाबाद रोड़ के पार्षद प्रत्याशी प्रवेन्द्र सिंह रावत ने विकास को बनाया मूल मंत्र।

Date:

Share post:

छात्र जीवन से संघर्ष से समाधान की नीति पर चलते हुए नगर निगम कोटद्वार वार्ड नम्बर 9 काशीरामपुर नजीबाबाद रोड़ के पार्षद प्रत्याशी प्रवेन्द्र सिंह रावत।
कोटद्वार नगर निगम से वार्ड संख्या 9 काशीरामपुर नजीबाबाद रोड़ से पार्षद पद के प्रत्याशी प्रवेन्द्र सिंह रावत किसी परिचय के मोहताज नही हैं छात्र जीवन से ही छात्र आंदोलन जनांदोलन मे उन्होंने मुखर प्रतिभाग किया, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी तो है ही साथ-साथ एक संघर्षवान, मिलनसार और स्वच्छ छवि के नेता है। नगर निगम कोटद्वार में 40 पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत ने एक अलग छवि बनाई है। प्रवेन्द्र सिंह रावत अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में विभिन्न जन आंदोलनों से जुड़े रहे हैं।

वर्तमान में नगर निगम कोटद्वार वार्ड संख्या 9 काशीरामपुर नजीबाबाद रोड़ से पार्षद पद के प्रत्याशी प्रवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा की जिला अध्यक्ष और क्रिकेट एसोसिएशन पौड़ी गढ़वाल की सचिव के महत्व पूर्ण पद को विराजमान कर रहे हैं।

देवी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने कोटद्वार नगर व वार्ड वासियों की सेवा है। कोटद्वार नगर निगम का पार्षद चुने जाने पर प्रवेंद्र रावत ने कहा उन्होंने “अपने वार्ड नंबर 9 काशीरामपुर नजीबाबाद रोड़ के विकास के लिए कार्य योजना बनाई है । वहीं छात्र राजनीति से ही संघर्ष के माध्यम से समाधान को अपना मूल मंत्र मानने वाले प्रवेन्द्र सिंह रावत विकास को लेकर व्यापक नजरिया रखते हैं। प्रवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि यद्यपि उनकी प्रथमिकता अपने वार्ड वासियों के साथ ही समस्त कोटद्वार के विकास को लेकर कृत संकल्पित हैं।

यह पहले पार्षद है जो नगर निगम क्षेत्र के विकास की रूपरेखा भी तैयार कर रहे हैं, इसी से लगता है कि प्रवेन्द्र सिंह रावत नगर निगम में सबसे अनुभवी और योग्य पार्षद है उनके सामने चुनौतियां भी उतनी अधिक है। तो समाधान के लिए कार्य योजना भी तैयार है।

पनियाली नाले से बरसात में आने वाले बाढ़ से नाले के किनारे की बस्ती और क्षेत्र की रक्षा हेतु नाले के साथ सुरक्षा दीवार बनाना उनकी पहली योजना है। इसके अतिरिक्त कॉलोनी के ऊपर से गुजरने वाली विद्युत हाई टेंशन लाइन को हटाना तथा पानी, बिजली, स्वच्छता, सिविल लाइन कूड़ा निस्तारण और उत्पाती बंदरों तथा लावारिस जानवरों से निजात पाने की व्यवस्था करना आदि उनकी योजना में प्रमुख रूप से शामिल है।

यही नहीं समस्त नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार के समग्र विकास के लिए पर्वेंद्र सिंह रावत ने रूपरेखा तैयार की है। कोटद्वार नगर की समस्याओं तथा अपने वार्ड नम्बर 9 काशीरामपुर नजीबाबाद रोड़ वासियों के मुद्दों को मुखर रूप से उठाते हैं तथा समाधान तक पंहुचाते हैं।

नगर निगम की बैठक में सबसे अधिक प्रखर होकर जन समस्याओं पर पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत मुखर रूप बोलते हैं। नगर निगम कोटद्वार से वार्ड नम्बर 9 काशीरामपुर नजीबाबाद रोड़ से पार्षद प्रत्याशी प्रवेन्द्र रावत वार्ड मे कई महत्वपूर्ण कार्य करवाने के साथ ही वार्ड वासियों की हर समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध रहते हैं। जनहित और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए तथा कोटद्वार नगर के वर्तमान और भविष्य के लिए वार्ड संख्या 9 काशी रामपुर नजीबाबाद रोड़ से प्रत्याशी प्रवेंद्र रावत से वार्ड वासियों को जनहित के मुद्दों को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं।

Related articles

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया...

*रिखणीखाल:रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडाउन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल*

रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडौन...

रिखणीखाल विकास खण्ड के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव..

प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव.. प्रखण्ड रिखणीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी...