*उत्तराखण्ड में भीषण बस हादसा, गहरी खाई मे गिरने से तीन लोगों की हुई मौत* । *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:


भीमताल के बोहराकुन के पास एक बस खाई में जा गिरी जिसमें 3 लोगों की मौत व 2दर्जन के आसपास घायल हो गए। रेस्क्यू अभियान शुरू।

एंकर। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भीमताल के बोहराकुन के पास एक रोडबेज की बस बहुत नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 3 लोगों की मौत व लगभग 2 दर्जन के आसपास घायल हो गये
यह बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जा रही थी आनन फानन में पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भीमताल और हल्द्वानी के बीच एक बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया ।और बेकाबू बस पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और बोहराकुन नामक स्थान के पास गिर गई। बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 27 सवारियां घायल हो गई। मारने वालों में 2 पुरुष और एक महिला है। सूचना के बाद प्रशासन के अलावा एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जुटे हैं। घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल लाया जा रहा है।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...