*कोटद्वार: राजकीय बेस चिकित्सालय में व्यवस्था शुधारने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिले पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारी भर्ती मरीजों का जाना हाल*

Date:

Share post:

डॉ जे सी ध्यानी को प्रमोशन पर दी बधाई, बेस हॉस्पिटल में पूर्व सैनिकों का जाना हाल……….

रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था सुधारने हेतु वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से मिले पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत

 *कोटद्वार*। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारी आज बेस हॉस्पिटल कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम डॉ जे सी ध्यानी जी को उनके प्रमोशन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

   तदुपरान्त पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार  ने *मेडिकल* एवं *ऑर्थो वार्ड* में स्वास्थ्य लाभ ले रहे नागरिकों और पूर्व सैनिकों से भेंट की। उन्होंने भर्ती पूर्व सैनिकों का कुशलक्षेम पूछा, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं भी श्री रावत के समक्ष रखीं।

इसके बाद पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार  ने बेस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर में व्याप्त समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। श्री रावत ने बताया कि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एग्जास्ट फैन न होने से मरीजों व उनके परिजनों को गर्मी में भारी परेशानी होती है। साथ ही बुजुर्ग पूर्व सैनिकों के बैठने की उचित व्यवस्था भी नहीं है।  उन्होंने डॉ दिनेश कुमार जी से एग्जास्ट फैन लगवाने तथा बैठने की समुचित व्यवस्था कराने का आग्रह किया। इस पर डॉ दिनेश कुमार जी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

 पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के अध्यक्ष ने कहा कि बेस हॉस्पिटल आम नागरिकों व उनके आश्रितों के लिए जीवन रेखा है। यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहना अत्यंत आवश्यक है। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर मरीजों की सुविधा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

इस अवसर पर उनके साथ समिति के  गोपाल सिंह नेगी ठाकुर सिंह, जीत सिंह, दान सिंह, और अनसूया प्रसाद सेमवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जय हिंद | जय पूर्व सैनिक

भवदीय

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष,
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...