*कुमाल्डी नहर पर किसान परेशान कार्य एक वर्ष से लंबित, सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर नया टेंडर जारी करने के निर्देश*

Date:

Share post:


कुमाल्डी नहर का कार्य एक वर्ष से लंबित, ऋषिकंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर नया टेंडर जारी करने के निर्देश
कुमल्डी नहर के निर्माण एवं सुधार कार्य में एक वर्ष बीत जाने के बावजूद कार्य प्रारंभ न होने पर संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान ऋषिकंडवाल ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कार्य लंबित रहने के कारण क्षेत्र के किसानों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सिंचाई राज्य मंत्री

ऋषि कंडवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार द्वारा समय पर कार्य शुरू न किए जाने के कारण उसका बॉन्ड तत्काल निरस्त किया जाए तथा नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाए। साथ ही उन्होंने नए ठेकेदार के चयन के लिए शीघ्र नया टेंडर जारी कर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने और कार्य प्रारंभ होने तक क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान करने के लिए अस्थायी व्यवस्था की जाए। इसके तहत एक सप्ताह के भीतर कुमल्डी नहर को अस्थायी रूप से चालू करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सिंचाई एवं अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित न हों। सिंचाई राज्य मंत्री

ऋषि कंडवाल ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए, इसके साथ ही सिंचाई विभाग के आधिकारियों को फटकार लगाई कि किसानों को सिंचाई को लेकर हर हाल में पर्याप्त पानी मिले इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है किसानों के हर खेत तक पर्याप्त पानी पंहुचे यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...