कोटद्वार:श्रीबालाजी मन्दिर कोटद्वार में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हरषौलास के साथ मनाया गया(अलग खबर डाटकाम)

Date:

Share post:

श्रीबालाजी मन्दिर कोटद्वार में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हरषौलास के साथ मनाया गया

श्री बालाजी मन्दिर कोटद्वार में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिती के सदस्य सुशील भाटिया ने बताया कि मन्दिर को फूलों व आकर्षक लाइट की झालरो द्वारा सजाया गया।प्रातः श्री बालाजी महाराज को चांदी का चोला चढ़ाया गया उसके बाद श्री राधा कृष्ण जी व लड्डू जी को आकर्षक सुन्दर वस्त्रों से सजाया गया। सुबह से ही मन्दिर में भक्तजनों का आवागमन रहा शाम को श्री श्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार कर पूजन किया गया

। सायं कालीन आरती के बाद भजन गायक दीपक,कुमार, द्वारा बाबा के भजनों का गुणगान किया मन्दिर में आये सभी भक्तजनों ने मिलकर भजनों का आनंद लेते हुए नाच गाकर धूमधाम से श्री कृष्ण जन्म मनाया।भगवान स्वरूप छवि मे श्रीकृष्ण, राधा बनकर आए बच्चो को पुरस्कार दिये गये।नगर निगम मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत, पूर्व नगर पालिक अध्यक्षा रश्मि

राणा,भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल,नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, मणि राम शर्मा आदि गणमान्य सदस्यो ने मन्दिर मे आकर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।रात्रि 12 बजे केक काटकर श्री कृष्ण भगवान,श्याम बाबा की आरती हुयी सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।श्री कृष्ण उत्सव में मन्दिर के संस्थापक दिनेश ऐलावादी, कमल अग्रवाल, सुशील भाटिया,विनोद सिंघल, श्री कृष्ण कंसल,पवन जैन,गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नवीन गोयल,विकास ऐलावादी, शैलका ऐलावादी, रचित, आशीष अग्रवाल, कुंज अग्रवाल, अमन अग्रवाल,अपूर्व गुप्ता,रोमी अग्रवाल, राजेश जागडा, पं जानकी द्विवेदी, आचार्य मुकेश बलोधी, आचार्य, चण्डी प्रसाद पंत, पं आदित्य देवरानी,पं रमेश कपरवाण,देवाशीष कुकरेती,दीपक लखेड़ा,गौरव शर्मा, सुनीता जागड़ा, कीर्ति शर्मा, मनुदीप रोडे, सुनील अग्रवाल,मुकेश,अनु रोडे, शालिनी, सुनील कुमार, प्रीति, प्राची, साहिल,सन्शु आहूजा,रक्षित द्विवेदी,प्रियांशु,आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

Related articles

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और...

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...