*एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा एवं नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई जारी*

Date:

Share post:

एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा एवं नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई जारी।

ऑपरेशन प्रहार: श्रीनगर में 4.94 ग्राम स्मैक के साथ 01 युवक गिरफ्तार।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है। जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 07.06.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर/श्रीनगर श्री तपेश कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर श्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस द्वारा चैकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नर्सरी रोड स्थित रेलवे पुल के समीप एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक सितेश कश्यप उर्फ लकी, निवासी श्रीनगर के कब्जे से 4.94 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वयं को नशे का आदी बताते हुए आर्थिक लाभ के लिए स्मैक की खरीद-फरोख्त में संलिप्त होना बताया गया। युवक से स्मैक बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0-39/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 39/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।

नाम पता अभियुक्त
सितेश कश्यप उर्फ लकी, निवासी- श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...