सादगी की मिसाल बने सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल, पैतृक घर में कटहल काटते वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Date:

Share post:

कोटद्वार/यमकेश्वर। उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री अपने पैतृक गांव बनाली (यमकेश्वर विधानसभा) स्थित लगभग सौ वर्ष पुराने घर के बाहर स्थानीय भाषा में “डिमडाली” कहलाने वाली पारंपरिक बैठकी पर बैठे हुए कटहल की सब्जी काटते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ मौजूद एक पारिवारिक सदस्य या मित्र इस सहज पल को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखी जड़ों से जुड़ी जीवनशैली, सादगी और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की हो रही सराहना

वीडियो ने लोगों का ध्यान इसलिए भी आकर्षित किया है क्योंकि राज्य सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बावजूद ऋषि कण्डवाल अपने सरल स्वभाव, विनम्रता और जड़ों से जुड़े जीवन के लिए पहचाने जाते हैं। वीडियो में कहीं भी सत्ता का प्रदर्शन या सरकारी सुविधाओं का आडंबर दिखाई नहीं देता, बल्कि एक सामान्य ग्रामीण परिवार की सहज दिनचर्या नजर आती है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए अनेक लोग ऋषि कण्डवाल की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के समय में जब राजनीति में दिखावा और शक्ति प्रदर्शन अक्सर चर्चा का विषय बनता है, ऐसे में किसी जनप्रतिनिधि का अपने पैतृक घर में सामान्य जीवन जीते हुए दिखाई देना प्रेरणादायक है।

बताया जा रहा है कि ऋषि कण्डवाल लंबे समय से राष्ट्रहित, समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि उन्होंने युवावस्था से ही राष्ट्र धर्म और समाज के लिए कार्य किया तथा आज भी उच्च पद पर रहते हुए अपनी सादगी और विनम्रता को बनाए रखा है।

यह वीडियो उनके पैतृक आवास की भी झलक दिखाता है, जो बिना किसी तड़क-भड़क के एक सामान्य पहाड़ी घर के रूप में दिखाई देता है। समर्थकों का मानना है कि यह दृश्य उनकी ईमानदार जीवनशैली और मूल्यों को दर्शाता है।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...