22 और 23 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट: पौड़ी प्रशासन अलर्ट मोड पर, सभी विभागों को तैयार रहने के निर्देश

Date:

Share post:

भारतीय मौसम विभाग द्वारा 22 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट और 23 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित अतिवृष्टि और आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग मानव संसाधन, मशीनरी और आवश्यक उपकरणों के साथ पूरी तरह तैयार रहें। स्वास्थ्य विभाग को सभी एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने तथा अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही विद्युत और पेयजल विभाग को किसी भी आपात स्थिति में सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD), राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई और अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें, ऑपरेटर और अन्य आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल यातायात बहाल किया जा सके।

अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसील और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जन-धन की हानि को न्यूनतम रखने के लिए हरसंभव प्रयास करें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...