*जयहरीखाल: राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा जयहरीखाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया*

Date:

Share post:

पौड़ी गढ़वाल, 15 अगस्त 2026

विषय: राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा जयहरीखाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया

पौड़ी गढ़वाल, 15 अगस्त 2026
*खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले,
खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है – इकबाल

देश की स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा जयहरीखाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक _श्री राजीव थपलियाल जी तथा विशिष्ट अथिति श्री सुमित कुमार चौधरी जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगा ऊँचा लहराते ही संपूर्ण वातावरण “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। तदुपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के नौनिहालों कुमारी प्रियांशी, कुमारी काजल, कार्तिक भारद्वाज तथा कुमारी जिया द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत,नृत्य,भाषण एवं कविता पाठ अपनी मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती ज्योति बौँठियाल जी के कुशल निर्देशन में प्रस्तुत किए गए। महिला प्रेरक समूह के सभी सम्मानित सदस्यों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी.

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा – राम प्रसाद बिस्मिल

विद्यालय के छात्र-छात्राओं,भोजन माता श्रीमती अनीता देवी जी तथा महिला प्रेरक समूह के सदस्यों ने अपनी ओजस्वी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करते हुए समस्त उपस्थितजनों को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री राजीव थपलियाल ने कहा कि स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल उत्सव का प्रतीक नहीं, अपितु उन अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है जिन्होंने “सरफरोशी की तमन्ना” को साकार किया।

*शिक्षा ही वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा – डॉ. बी.आर. अंबेडकर*

उन्होंने समस्त विद्यार्थियों से आह्वान किया कि शिक्षा, अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा के माध्यम से वे अपनी देवभूमि उत्तराखंड एवं भारत माँ को पुनः विश्व गुरु के गौरवशाली सिंहासन पर आसीन करने का संकल्प लें।

इस पावन अवसर पर कार्यक्रम की गरिमा में चार-चाँद लगाए –
गरिमामयी उपस्थिति:
ग्राम सभा मेरुड़ा के भूतपूर्व प्रधान एवं विद्यालय के संरक्षक श्री दीनदयाल जदली, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद,विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य श्रीमती सुषमा जखमोला, श्रीमती अनीता देवी,श्रीमती लक्ष्मी ध्यानी, श्रीमती सरोजनी देवी, श्रीमती शाकंबरी, विद्यालय की भोजन माता श्रीमती अनीता देवी,श्रीमती आरती देवी,श्रीमती रेनू देवी जदली,सी.आर.पी. सुमित कुमार चौधरी_ सहित महिला प्रेरक समूह के समस्त सदस्य एवं विद्यार्थियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भूतपूर्व ग्राम प्रधान श्री दीन दयाल जदली तथा विशिष्ट अथिति श्री सुमित कुमार चौधरी जी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के दोनों शिक्षकों द्वारा छात्र हित, विद्यालय हित एवं जनहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार की समस्त गतिविधियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अध्यापकों एवं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और उन्होंने कहा कि, आप सभी लोग इसी तरह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नित्य नये आयाम प्रतिपादित करते हुए आगे बढ़ते रहें अपना स्वयं का,अपने परिवार का,अपने विद्यालय का तथा समूचे क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें.

कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों एवं बच्चों में मिठाई का वितरण किया गया। अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

समापन पर समस्त विद्यालय परिवार ने एक स्वर में उद्घोष किया:
स्वतंत्रता का यह पर्व हमें याद दिलाता है कि देश पहले है, और हम सब उसके बाद हैं।

Related articles

अलग खबर: कोटद्वार के आर. डी. पब्लिक स्कूल में भव्य समारोहों के साथ देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस आयोजित हुआ – अजय तिवाड़ी

अलग खबर: कोटद्वार के आर. डी. पब्लिक स्कूल में भव्य समारोहों के साथ देश का 80 वां स्वतंत्रता...

*सैनिकों को दो लड़ाइयाँ लड़ने के लिए मजबूर न करेंसीमा पर शत्रु से संघर्ष करने वाले जवान को व्यवस्था से नहीं, सम्मान से मिलना...

✍️ महेंद्र पाल सिंह रावतपूर्व सैनिक, गढ़वाल राइफल्सअध्यक्ष, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा केवल...

*कृषि मण्डी उत्पादन समिति में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम*: *सचिव परमवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को प्रेषित की शुभकामनायें*

कृषि मण्डी उत्पादन समिति में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम: कोटद्वार स्थित कृषि मण्डी उत्पादन समिति...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे आजादी के 80 वे स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य मे रोटरी भवन मे...