राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी में – संविधान दिवस का भव्य आयोजन

Date:

Share post:

“भारतीय संविधान दिवस”-26 नवम्बर का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजली बड़ी, यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल में भव्य आयोजन किया गया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में अभिभावक, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य व्यक्त उपस्थित रहे। “वंदे मातरम” के गायन के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह द्वारा “भारतीय संविधान की प्रस्तावना” का वाचन एक “शपथ” के रूप में किया गया। अध्यापक श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा बच्चों को तथा उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान के निर्माण, संविधान की महत्ता तथा आज के दिन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

प्रधानाध्यापक श्री मनोज मैठाणी जी द्वारा उपस्थित जन समूह का अभिवादन करते हुए इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजनों में उनकी भागीदारी के लिए उनका धन्यवाद किया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों, परिवेश में ही स्थित ऑंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों तथा अभिभावकों और अध्यापकों द्वारा “तिरंगा रैली” भी निकली गई। अभिभावकों तथा सेवित क्षेत्र के नागरिकों द्वारा विस्तृत रूप से “स्वच्छता-कार्यक्रम” तथा विद्यालय के नजदीक झाड़ियों का कटान कार्यक्रम भी सम्पादित किया गया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती सतेश्वरी देवी, विद्यालय भोजन माता श्रीमती गुड्डी देवी, वार्ड सदस्य श्री मंगल सिंह जी तथा बड़ी संख्या में माता अभिभावक, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तथा कार्यक्रम विषयक समस्त व्यवस्थाएं श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा की गई थी।

Related articles

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...

*सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .आलेख महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति* *अलग खबर डाटकाम*

सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .. वर्दी उसने नहीं पहनी, लेकिन सबसे लंबी लड़ाई उसी की है ...

*स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल*

स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड -...