ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

Date:

Share post:

कोटद्वार स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस (2026) के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष बना दिया।

ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी इंदु नौटियाल रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य ‘सर्वोदय पुरुष’ ने भी अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष भुवन मोहन सिंह गुसाईं ने की। इस अवसर पर अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर अभय रावत एवं मैनेजर अजयपाल सिंह रावत ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके ओजस्वी भाषणों ने छात्रों एवं अभिभावकों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन कनिका तिवाड़ी एवं अक्षिता ध्यानी द्वारा किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।

ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य शिवानी नेगी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related articles

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया...

*रिखणीखाल:रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडाउन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल*

रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडौन...

रिखणीखाल विकास खण्ड के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव..

प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव.. प्रखण्ड रिखणीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी...