विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Date:

Share post:

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

दर्शन-पूजन के उपरांत मंत्री ने सिंचाई विभाग द्वारा बूढ़ाकेदार क्षेत्र में धर्म गंगा एवं बालगंगा नदियों पर संचालित विकास एवं सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक किसान तक सिंचाई सुविधाएं पहुंचाना है और “हर खेत तक पानी” के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाकर किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए विभाग को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को स्थायी सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...