*मेरी माँ के बराबर कोई नही: मदर्स डे पर हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम: अगर इस धरा पर ईश्वर का कोई साक्षात रूप है तो माँ है*

Date:

Share post:

मेरी माँ के जैसे कोई नही: मदर्स डे पर हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम: अगर इस धरा पर ईश्वर का साक्षात रूप देखना हो तो माँ का चेहरा देख लीजिए। अवसर था मातृ दिवस (Mothers day) का और गाड़ीघाट विकास नगर कोटद्वार स्थित हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र छात्राओं ने जिस तरह माँ को समर्पित थीम पर गीत, नाटकों का शानदार गायन और नाटक का मंचन किया उससे आमंत्रित अविभावक, विद्यालय के प्रबंधक, तथा प्रधानाचार्य और शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं के शानदार मंचन और गायन की मुक्त कंठ से तारीफ की

, वास्तव में माँ के जैसे कोई नहीं हो सकता, एक वृक्ष पर एक पक्षी अपना घोसला बनाता है और कुछ समय बाद अण्डों से बच्चे निकलते हैं तभी एक विशाल सांप उनको खाने के लिए वृक्ष पर चढता है यह अपने बच्चों के जीवन पर संकट देख कर वह नन्ही सी चिड़िया माँ उस बिसधर से सीधे भिड़ जाती है यह जानते हुए भी कि वह बहुत बड़ा है वह नन्हा सा पक्षी उसके बिष प्रहार से नही बच सकता अपने बच्चों की रक्षा के लिए उस सांप पर अनगिनत प्रहार अपनी छोटी सी चोंच से करते हुए उसे भागने पर मजबूर कर देती है लेकिन उस सृप के बिष से वह नन्ही माँ चिड़िया भी मर जाती है लेकिन अपने बच्चों का जीवन बचा लेती है वह माँ चिड़िया। हम तो मनुष्य हैं पशु पक्षियों और जानवरों की ममता भी अतुलनीय होती है

सच में माँ के बराबर कोई नही हो सकता। इसी तरह माँ की महिमामंडन करते हुए हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र छात्राओं के मशमोहक नाटकों गीतों, श्लोगनों ने मदर्स डे पर आयोजित कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया, इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती प्रतिभा असवाल ने छात्र छात्राओं को मदर्स डे के आयोजन के पीछे के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक बच्चे के लिए माँ का त्याग बलिदान, और निश्छल प्रेम अद्वितीय होता है माँ की महिमा अपरंपार है विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह रावत ने भी अपने संबोधन में मदर्स डे पर सभी माताओं को शुभकामनाएं प्रदान की तथा कहा कि माँ ईश्वर से भी बढकर है ईश्वर की रचना भी माँ ने ही की है माँ हर जगह सर्वश्रेष्ठ है महान है माँ से बढ़कर कोई नही हो सकता……. बाप तो आस का गाफिल है इंसान, बस दुख की साथी होती है माँ।***अजय तिवाड़ी सम्पादक अलग खबर डाटकाम*****

Related articles

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...