*कोटद्वार:पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत*

Date:

Share post:

*पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत* डॉ० पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में पत्रकारिता एवं जनसंचार (बी जे एम सी) विभाग की विभागीय परिषद के तत्वाधान में आयोजित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा चार्ट प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किये गए

| इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ० एस० के० गुप्ता ने सत्र 2025-26 में विभागीय परिषद द्वारा समय-समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ० एस० के० गुप्ता ने बताया कि सत्र 2025-26 में बी जे एम सी विभाग द्वारा 23 मार्च 2026 को *लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका* जैसे महत्वपूर्ण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तनुजा ने प्रथम, अंशिका बुड़ाकोटी ने द्वितीय एवं आंचल कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिनांक 24 मार्च 2026 को *मीडिया कवरेज आफ इलेक्शन* विषय पर आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी ने प्रथम , आंचल कुकरेती ने द्वितीय एवं हिमांशु देवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दिनांक 28 मार्च 2026 को *टीआरपी की दौड़ में गिरती पत्रकारिता* विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी ने प्रथम, कृष्णकांत कुकरेती ने द्वितीय तथा आंचल कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त समस्त विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) डी० एस० नेगी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया तथा विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम का संचालन श्री अनुपम भारद्वाज एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री अरविंद दुदपुड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...