राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वित्तीय साक्षरता एवं उपभोक्ता जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वित्तीय साक्षरता एवं उपभोक्ता जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
आज दिनांक 9 मई 2026 को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य संकाय द्वारा वित्तीय जागरूकता एवं उपभोक्ता प्रशिक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. अश्वनी शर्मा,प्राचार्य आई.एच.एम.एस कोटद्वार रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र सर द्वारा की गई । कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को वित्तीय जागरूकता, वित्तीय सुरक्षा, विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, साइबर सुरक्षा तथा बीमा सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । अध्यक्षीय संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र जी द्वारा छात्र-छात्राओं को वित्तीय सुविधाओं को सहजता से उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । कार्यशाला में वाणिज्य तथा कला संकाय के कुल 65 छात्र – छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनुराग शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर वाणिज्य संकाय से डॉक्टर दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, राजनीतिक विज्ञान विभाग से डॉ. कविता अहलावत, हिंदी विभाग से डॉ. दीप्ति मैठाणी,श्री आशीष धीमान, जितेंद्र सिंह, सुमन नेगी तथा अनेक छात्र- छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...