*पीजी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर*

Date:

Share post:

पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर
आज दिनांक 04 मई 2026 को डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ई.डी.आई.आई.), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में देवभूमि उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी० एस० नेगी, प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री दिलीप कुशवाहा तथा महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ० एस० के० गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर देवभूमि उद्यमिता योजना के महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ० एस० के० गुप्ता ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं विषय विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए परिचय कराया। डॉ एस० के० गुप्ता ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं को कोटद्वार क्षेत्र की सामाजिक- आर्थिक समस्याओं को पहचानने तथा उद्यमिता एवं स्टार्टअप के विकास द्वारा समाधान करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवाचार , नवीनतम तकनीकों एवं आइडियाज के माध्यम से उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाकर एवं सरकारी योजनाओं तथा फंडिंग का अनुकूलतम उपयोग करके पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोका जा सकता है। डॉ गुप्ता ने कहा कि कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं को उद्यमिता, स्टार्टअप , कौशल विकास एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूक तथा प्रोत्साहित करने हेतु यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद से विषय विशेषज्ञ के रूप में आये प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री दिलीप कुशवाहा ने कहा कि इस एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उद्यमिता एवं स्टार्टअप के प्रति जागरूकता पैदा करने एवं स्वरोजगार के माध्यम से अपना भविष्य संवारने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नौकरी के साथ-साथ उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी० एस० नेगी ने कहा कि महाविद्यालय में स्थापित उद्यमिता केंद्र द्वारा उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना के क्रियान्वयन एवं सफल संचालन हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उद्यमिता योजना कोटद्वार क्षेत्र के आर्थिक विकास में कारगर सिद्ध होगी तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम में प्राप्त किया गया प्रशिक्षण, भविष्य में स्वरोजगार एवं अपना उद्यम स्थापित करने वाले छात्र -छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगामी बूट कैंप एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ श्री दिलीप कुशवाहा द्वारा उद्यमिता एवं स्टार्टअप से संबंधित विभिन्न विषयों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गहन जानकारियां दी गई । श्री कुशवाहा द्वारा उत्तराखण्ड के स्थानीय युवाओं एवं छात्रों में प्रतिभा व कौशल की खोज करने , उद्यमिता और स्टार्टअप के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उद्यमिता हेतु फंडिंग उपलब्ध करवाने, उद्यमिता आइडियाज, व्यवसायिक मॉडल कैनवास , ब्रांडिंग, मार्केटिंग, रिसोर्स जेनरेशन, स्टार्टअप एडवेंचर आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।ओरिएंटेशन कार्यक्रम में महाविद्यालय के कुल 103 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया तथा उद्यमिता एवं स्टार्टअप के गुर सीखें। कार्यक्रम के अंत में आगामी उद्यमिता कार्यक्रमों के चयन हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई तथा प्राचार्य द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० सुरेखा घिल्डियाल द्वारा किया गया। महाविद्यालय उद्यमिता केंद्र की सदस्य डॉ मीनाक्षी वर्मा, डॉ मुकेश रावत आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम में डॉ० विनोद सिंह, डॉ० अंशिका बंसल, श्री अनुपम भारद्वाज, श्री अरविंद दुदपुड़ी आदि प्राध्यापकों तथा तनुजा, मोहित सैनी, अर्पित, तपन राणा, अंशिका बुड़ाकोटी, आंचल कुकरेती, कृष्णकांत कुकरेती, हिमांशु देवरानी, भूमि जखमोला, शुभम राजपूत, विनायक अग्रवाल आदि छात्र-छात्राओं ने व्यवस्था बनाने एवं अन्य कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related articles

​* महायोगी गुरु गोरखनाथ बिथ्याणी महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं छात्र संघ समारोह का भव्य आयोजन* उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति ऋषि कण्डवाल ने...

​बिथ्याणी महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं छात्र संघ समारोह का भव्य आयोजन​यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल):​यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत बिथ्याणी स्थित...

तीन राज्यों में BJP का परचम! ऋषि कण्डवाल बोले—ये जीत नए भारत के विश्वास की जीत

कोटद्वार/देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, आसाम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत पर उपाध्यक्ष सिंचाई...

गायत्री महायज्ञ कर मनाया गया स्थापना दिवस

कण्वघाटी स्थित एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में स्थित यज्ञशाला में...

*बंगाल, आसाम तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत, चुनाव परिणामों ने बदल दिये राष्ट्रीय समीकरण, भविष्य की राजनीति पर होगा...

बंगाल, आसाम और तमिलनाडु में कांग्रेस का सूपड़ा साफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय स्वीकार्यता बढी़: आसाम से...