तीन राज्यों में BJP का परचम! ऋषि कण्डवाल बोले—ये जीत नए भारत के विश्वास की जीत

Date:

Share post:

कोटद्वार/देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, आसाम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत पर उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति उत्तराखण्ड सरकार ने पश्चिम बंगाल, आसाम और पुडुचेरी की जीत को “ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी जनादेश” बताया है। उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति ऋषि
कंडवाल ने अपने बयान में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास और सुशासन की राजनीति को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल , आसाम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि लोग अब विकास, पारदर्शिता और देश में स्थाई तथा मजबूत नेतृत्व चाहते हैं।

बंगाल, असम तथा पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई: ऋषि कण्डवाल, उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति उत्तराखण्ड सरकार।

उन्होंने कहा कि बंगाल की यह ऐतिहासिक विजय सिर्फ चुनावी परिणाम नहीं,बल्कि संगठन की अटूट शक्ति, कार्यकर्ताओं के तप, पूर्ण कालिक कार्य कर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। हर बूथ पर कई वर्षों से दिन-रात मेहनत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं और पूर्णकालिकों का यह परिश्रम आज रंग लाया है आप सभी को कोटि-कोटि नमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह जी की सशक्त रणनीति ने देश को विकास और विश्वास की नई दिशा दी है।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में “डबल इंजन सरकार” बनने से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से बुनियादी ढांचे, रोजगार और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति देखने को मिलेगी।उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति
ऋषि कंडवाल ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें देश से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए आवश्यक कदम बताया।

उन्होंने अंत में कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि “नए भारत” की सोच की जीत है, जिसमें विकास, सुरक्षा और सबका साथ-सबका विकास प्रमुख आधार हैं।

Related articles

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...

फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं को लेकर डीपीए प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त व सीएमओ से की मुलाकात

पौड़ी/गढ़वाल। गढ़वाल मंडल के फार्मेसी अधिकारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर 23 सितंबर 2026 को...

*देहरादून:नियो मेट्रो का सपना दिखाकर DPR, कंसल्टेंसी और सर्वे के नाम पर 90 करोड़ से अधिक स्वाहाअब 24 मीटर लंबी बस को नया मॉडल...

देहरादून:नियो मेट्रो का सपना दिखाकर DPR, कंसल्टेंसी और सर्वे के नाम पर 90 करोड़ से अधिक स्वाहाअब 24...

*रोटरी क्लब के तत्वावधान मे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोटद्वार में बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

रोटरी क्लब के तत्वावधान मे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोटद्वार में बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का...