*कोटद्वार: गाड़ीघाट स्थित ख्याति प्राप्त ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में स्काउट और गाइड कैम्प का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन*

Date:

Share post:

कोटद्वार: गाड़ीघाट स्थित ख्याति प्राप्त ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में स्काउट और गाइड कैम्प का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन शिक्षा और शिक्षण सहगामी क्रियाओं के लिए कोटद्वार नगर में विशिष्ट पहचान रखने वाले विद्यालय ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में स्काउट तथा गाइड शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में जिस तरह शिक्षा का एक बेहतरीन माहौल है

इसके साथ ही छात्र छात्राओं को भावी जीवन में देश के लिए बेहतरीन प्रशासनिक अधिकारी, सैन्य अधिकारी और अनुशासित राष्ट्र भक्त नागरिक बनाने के उद्देश्य के साथ छात्र छात्राओं में इन गुणों को विद्यालय स्तर से पोषित करने के तहत शानदार शिक्षण विधि और बेहतरीन शिक्षण सहगामी गतिविधियों का समय समय पर आयोजन किया जाता है। स्काउट और गाइड सत्र का आयोजन भी छात्र छात्राओं के सर्वागीण विकास रचनात्मकता बौद्धिक क्षमताओं, नेतृत्व क्षमताओं को विकसित करने का एक बेहतरीन माध्यम है। ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल गाड़ीघाट में सत्र 2026-27 के
प्रथम दिवस में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न क्रियात्मकता गतिविधियों का किया प्रदर्शन:

विगत दिवस, दिनांक 2 मई, 2026 को ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल विद्यालय में स्काउट गाइड कैम्प, 2026-27 के प्रथम सत्र के पहले दिन का शुभारंभ हुआ ,जिसमें कक्षा 8, 9 और 10 के विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया

। सर्वप्रथम विद्यालय प्रागंण में सभी विद्यार्थियों को दलों में व्यवस्थित रूप से खड़ा कर दिया गया था। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा गौड ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना, ध्वज गीत और स्काउट गाइड गीत गाए । नारे लगाते हुए छात्रों ने वातावरण को गौरवपूर्ण और ऊर्जावान बना दिया।

प्रशिक्षक महोदय ने सभी छात्रों को पूर्ण अनुशासन के साथ तालियों के अनुकरण का पुनर्भ्यास कराया और मनोरंजक खेल खिलाएं । तत्पश्चात गांठों का अभ्यास कराते हुए बताया कि डंडे से रस्सी को बांधने के लिए किन गांठों का प्रयोग किया जाता है। इसके उपरांत छात्रों को तंबू व उपकरण बनाने के कार्य का उत्तरदायित्व दिया गया, जो कार्य उत्साह व रचनात्मकता से पूरा किया गया।
अंत में प्रशिक्षक जी ने छात्रों को खोज के चिन्हों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। साथ ही छात्रों को जंगलों में यात्रा करते समय अज्ञात स्थान में रास्ता ढूंढने का उपाय समझाया ।

पूरे दिन की गतिविधि टीम भावना के साथ संपन्न हुई। यह दिवस छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक शिक्षाप्रद से परिपूर्ण रहा।

Related articles

हरिद्वार: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में जुटे सरकार तथा भाजपा संगठन के पदाधिकारी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव...

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में जुटे भाजपा पदाधिकारी और और सरकार के लोग: तीर्थ नगरी हरिद्वार में...

*ऋषिकेश: राष्ट्र , और समाज संगठन के प्रणेता ऋषि कण्डवाल *

संघर्ष , तप और हिंदू समाज और संगठन के लिए किशोरावस्था से लेकर जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय युवावस्था...

कोटद्वार:डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विविध प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन

राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विविध प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजनराजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार...