सीओ कोटद्वार ने छात्रों को दिया नशामुक्त जीवन, सुरक्षित इंटरनेट एवं सड़क सुरक्षा का संदेश

Date:

Share post:

हैप्पी होम स्कूल, कोटद्वार में आयोजित “कानून जागरूकता पाठशाला” कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित कर नशा उन्मूलन, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कानून की पाठशाला में बच्चों को मिली सुरक्षा और जिम्मेदारी की सीख

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं गलत संगत से दूर रहने की प्रेरणा दी। साथ ही साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, संदिग्ध लिंक से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के साथ छात्रों के प्रश्नों का भी उत्तर भी दिया इसके अतिरिक्त किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन अथवा पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया। यातायात नियमों के पालन पर बल देते हुए उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल प्रभारी कमलेश शर्मा और टीम द्वारा भी विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के नवीन तरीकों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त जीवन अपनाने, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करने एवं यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...