*महान समाजसेवी जननायक स्व: ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भारी संख्या में उमडे़ श्रद्धालु*

Date:

Share post:

मलेठी में श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिवस: भक्ति, श्रद्धा और दया का संदेश दिया।
भगवान कृष्ण और रुक्मिणी का विवाह उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
पौड़ी ।
सतपुली क्षेत्र के ग्राम मलेठी में क्षेत्र के गरीबों के हितेषी कहे जाने वाले प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में उनके निवास स्थान मलेठी में आयोजित तीर्थमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठवां दिवस पर गहन आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।
सतपुली के आसपास क्षेत्रों से ही नहीं बल्कि
टिहरी,पौड़ी,कोटद्वार, देहरादून आदि स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंचे। स्वर्गीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान स्नेह एवं आत्मीय रखने वाले उनके चाहने वाले सैकड़ों लोग निरंतर कथा श्रवण करने उनके निवास स्थान मलेठी पहुंच रहे है।
आचार्य गैरोला ने अपने प्रवचन में जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दया धर्म का मूल है, संतोष सबसे बड़ा धन है और मानव जीवन अत्यंत बहुमूल्य है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि जीवन के प्रत्येक क्षण को भक्ति और सत्कर्मों में लगाकर सार्थक बनाएं। कथा सुनने वालों में संत समाज से महामंडलेश्वर दिनेशानंद भारती महराज जी, महंत स्वामी विश्वनंद महाराज जी की भी उपस्थिति रही
इसके अलावा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजपाल सिंह बिष्ट,जहरीखाल ब्लॉक के पूर्व प्रमुख दीपक भंडारी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश गौड़,योगंबर सिंह नेगी डब्बू भाई,सुरेन्द्र सिंह मियां,पूर्व प्रधान प्रताप सिंह नेगी,पुष्पेंद्र राणा ,समाजिक कार्यकर्ता श्री आर पी नैथानी, बंधुवर सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती माया देवी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही है।
मुख्य यजमान एवं श्रीमद भागवत कथा आयोजक ज्येष्ठ त्रिलोक सिंह चौहान तथा कनिष्ठ पुत्र नगर पंचायत सतपुली के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान सहित परिवार के अन्य सदस्यों की कथा श्रवण करने आए सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला,जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ उठा रहे है।
ज्ञात हो कि सतपुली क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी प्रथम पुण्य तिथि पर उनके निवास स्थान मलेठी में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान,यज्ञ, कथा आयोजन हो रही है। जहां प्रत्येक दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों से लोग श्रद्धा पूर्वक कथा श्रवण करने आ रहे है। अंतिम दिवस कथा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक तक ही श्रवण होगी।
रिपोर्ट- जगमोहन डांगी

Related articles

सतपुली: महान पवित्र पण्यात्मा स्व:ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की स्मृति में किया गया समलौण वृक्ष का रोपण

पवित्र आत्मा की याद में समळौ॑ण पौधारोपण किया।जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड एकेश्वर के पट्टी मवालस्यू॑ के...

ऋषिकेष: यमकेश्वर से भाजपा की नैया पार लगायेंगे ऋषि कण्डवाल,

यमकेश्वर से भाजपा की नैया पार लगायेंगे ऋषि कण्डवाल: भारतीय जनता पार्टी में नीव की ईंट माने जाने...

सीओ कोटद्वार ने छात्रों को दिया नशामुक्त जीवन, सुरक्षित इंटरनेट एवं सड़क सुरक्षा का संदेश

हैप्पी होम स्कूल, कोटद्वार में आयोजित “कानून जागरूकता पाठशाला” कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल द्वारा...