साइंस ओलम्पियाड़ *फाऊंडेशन द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित इंडियन टैलेंट ओलंपियाड सत्र 2025-26 के घोषित परिणामों से एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम*

Date:

Share post:

ओलम्पियाड़ में एमकेवीएन ग्रुप के बच्चों ने लहराया परचम

आरव ममगांई व भाव्या शर्मा ने राज्य स्तर पर किया नाम रोशन

साइंस ओलम्पियाड़ फाऊंडेशन द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित इंडियन टैलेंट ओलंपियाड सत्र 2025-26 के घोषित परिणामों से एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके कड़े परिश्रम के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा सराहा गया। एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप के एमकेवीएन कण्वघाटी, देवी रोड़ एवं दुर्गापुरी में कराये गये ओलम्पियाड (साइंस, मैथ्स, जीके व अंग्रेजी) में विद्यालय से द्वितीय चरण की परीक्षा में 101 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया,, जिसमें राज्य स्तर पर गणित विषय में आरव ममगांई पुत्र श्री मुकेश कुमार ने 5वां रैंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर में अपना स्थान पक्का किया। वहीं भाव्या शर्मा पुत्री श्री नवीन शर्मा ने साइंस विषय में राज्य स्तर पर 7वीं रैंक प्राप्त किया। इसी क्रम में विद्यालय के आयुष नेगी, दिव्यांशु ध्यानी, कार्तिक नेगी एवं दक्षिता ने ऐक्सिलेंट मेडेल अवार्ड प्राप्त कर अपनी गणित विषय में रूचि को सार्थक दिशा देने का प्रयास किया। विद्यालयों के इशिता, मनसवी, समर्थ रावत, औजस नेगी, तेजस, सार्थक सिंह, अर्थव, जैद, शार्वी, सुर्कीति नेगी, अनिकेत असवाल, सारंश, याशिका उनियाल, तनवी, काव्यांश, इशानी बिष्ट, लक्षित कुकरेती, मन्नत शर्मा, अनाया, रितेन्द्र रावत, अयांश घिल्डियाल, अद्विक रावत, अशिका, सूरज नौटियाल, सिद्धि लखेड़ा आराध्या रावत, दृष्टिओम मंडेलिया, इशानी डबराल व प्राची नेगी ने क्लास टॉपर का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी क्रम में सांइस ओलम्पियाड़ फाऊंडेशन की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र व मेडल को प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी एवं शिक्षा निदेशिका श्रीमती सिन्धु कोठारी जी के द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को वितरित किए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने बच्चों के इस प्रयास के लिए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया साथ ही आगे भी बच्चों के लिए इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं को कराने की इच्छा जताई।

इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्री मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ जी ने ओलम्पियाड़ के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, जो आने वाले दिनों में उन्हें नये मुकामों को हाँसिल करने में मदद करेगा।

सम्मान समारोह में विद्यालय की उपनिदेशिका श्रीमती सोनम कोठारी, प्रशासनिक निदेशक श्री विपिन जदली, प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता नैथानी, श्रीमती कविता रावत, श्रीमती ज्योति कुलाश्री, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, शान्ति गुसाँई, श्री नितिश कुमार, पुष्कर कुमार, अशोक जखमोला, अनिल सैनी, प्रदीप नेगी, अतुल बडोला, अनिता नेगी, सुषमा नेगी, प्रियंका, आकांक्षा अधिकारी, शिवानी, रंजना, मीनाक्षी बड़थ्वाल, पूजा, सुनीता कांबोज, स्वाति ध्यानी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।

Related articles

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...