नही मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा, पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मुलाकात कर आवास योजना की किश्त नही मिलने की बताई समस्या

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भाबर क्षेत्र में स्वीकृत 2022-23 आवास की किस्त न मिलने के संबंध में आज वार्ड नंबर 37 पार्षद सुखपाल शाह, वार्ड नंबर 39 के पार्षद सीता देवी के पति पूर्व प्रधान कृष्ण चंद खतवाल, ने नगर आयुक्त पीएल शाह से मिले पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि 2022-23 में पीएम आवास योजना में काफी लोगों का स्वीकृत हुआ था पिछले मार्च 2025में प्रथम किस्त के रूप में ₹20000 रुपया लाभार्थी की खाते में आया था उसके बाद बहुत से लाभार्थियों की खाते में दूसरी किस्त नहीं पहुंची इसका जब कारण नगर आयुक्त पीएल शाह जी से पूछा उनसे यह जानकारी मिली जिन लोगों की प्रथम किस्त के रूप में₹20000 प्राप्त हो चुके हैं वहां आवास के लिए 30 स्क्वायर मीटर के अंदर अपना प्लैनट बनवा ले जिसमें दो कैमरा,किचन , शौचालय बनाना अनिवार्य है यदि किसी व्यक्ति के पास शौचालय है.

तब दो कैमरा किचन यानी 30 स्क्वायर मीटर का एरिया होना आवश्यक है पार्षद सुखपाल शाह ने लाभार्थियों से अनुरोध किया जिन लाभार्थियों ने एक कमरे का प्लांट भरा है इसलिए उनकी दूसरी किस्त नहीं आई पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि जिन लाभार्थियों ने एक कमरे की प्लांट बनाई है वहां दूसरी कमरे का व किचन का प्लांट अवश्य भरे ताकि दूसरी किस्त उनकी उन्हें शीघ्र मिल सके पार्षद सुखपाल शाह ने आयुक्त सर से कहा कि कुछ परिवार ऐसे रह गए हैं.

जो 2019-20 में आवास मिला था उनकी भी अंतिम किस्त नहीं आई है जबकि उन्होंने अपना आवाज पूरा कंप्लीट कर दिया है जिओ टाइक भी हो चुके हैं उनकी भी शीघ्र किस्त लाभार्थियों को भेजें जाए 3 से 5 साल हो गए हैं अभी तक आवास की किस्त लाभार्थियों को नहीं मिली है लोगों ने कर्जा लेकर समूह से लोन लेकर अपना आशियाना बनाया मगर लंबे समय भी जाने के बाद में कंप्लीट होने के बाद भी पैसा नहीं मिल पा रहा है जिन लोगों ने 2.0 में नए आवेदन किए हैं उनका सर्वे करवा कर उन्हें भी इस योजना से लाभ दिया जाए नगर आयुक्त पीएल शाह जी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही शासन से धनराशि प्राप्त होने के बाद सभी के खाते में आवास की किस्त भेजी जाएगी

Related articles

कोटद्वार:विद्यार्थियों को स्वरोजगार सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी दी गई”

*विद्यार्थियों को स्वरोजगार सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी दी गई" आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 ( शुक्रवार) को डॉ पीतांबर...

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत अभियान को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत अभियान को सफल बनाने के लिए एक बैठक...

महामृत्युंजयमंत्र की रचना कैसे हुई किसने की महामृत्युंजय मंत्र की रचना और जाने इसकी शक्ति__

महामृत्युंजयमंत्र की रचना कैसे हुई किसने की महामृत्युंजय मंत्र की रचना और जाने इसकी शक्ति__ शिवजी के अनन्य भक्त...

*यदि जीवन में सफल होना है तो इन आदतों को बदलें सौ प्रतिशत सफलता मिलेगी*

सफलता के लिए नीचे लिखी नौ आदतें …. आदत नम्बर 1…अगर आपको कहीं पर भी *थूकने की आदत है...