शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धमकी देने वाले अभियुक्त को कोटद्वार पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार।

Date:

Share post:

दिनांक 20-03-2026 को वादिनी, निवासी- कोटद्वार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धमकी देने वाले अभियुक्त को कोटद्वार पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार।

दिनांक 20-03-2026 को वादिनी, निवासी- कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि राहुल कुमार,निवासी- आमपडाव कोटद्वार द्वारा मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारिरीक सम्बन्ध बनाये तथा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गयी। इस संबंध में तत्काल कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 64/2026, धारा- 351(2), 352, 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
प्रकरण संवेदनशील की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा महिला संबंधी अपराधों के प्रति अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले में त्वरित कार्यवाही कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों का संकलन करते हुए प्रकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहनता से जांच की गई। साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उक्त प्रकरण में नामजद अभियुक्त राहुल कुमार को पुलिस टीम द्वारा देहरादून से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
राहुल कुमार पुत्र छुट्टन सिंह निवासी- आमपडाव कोटद्वार

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 64/2026, धारा- 351(2), 352, 69 बीएनएस

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री वेदप्रकाश
  2. आरक्षी श्री चन्द्रपाल
  3. होमगार्ड श्री कुलदीप

Related articles

*रिखणीखाल:बूंगा बसड़ा मोटरमार्ग क्षतिग्रस्त, दुपहिया वाहन रपट रहे*

बूंगा बसड़ा मोटरमार्ग क्षतिग्रस्त, दुपहिया वाहन रपट रहे…प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत बसड़ा बूंगा जालीखांद मोटरमार्ग इण्टर कॉलेज बुंगलगड्डी...

*कनखल, हरिद्वार शहीद नायक राहुल जग्गी, 12 गढ़वाल राइफल्स, SAG का अंतिम संस्कार कनखल मुक्ति धाम, हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ संपन्न*

दिनांक: 07 जून 2026 स्थान: कनखल, हरिद्वार शहीद नायक राहुल जग्गी, 12 गढ़वाल राइफल्स, SAG का अंतिम संस्कार...

रथुवाढ़ाब-कुमाल्डी में राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिखणीखाल। सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) ऋषि कण्डवाल ने रथुवाढ़ाब-कुमाल्डी में आयोजित एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के...

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने रिखणीखाल विकास खण्ड में सिंचाई योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल ने शनिवार...