*कोटद्वार:पृथ्वी दिवस पर हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी में आयोजित हुए कार्यक्रम, छात्र छात्राओं ने पोस्टर बैनर से पृथ्वी तथा पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश*

Date:

Share post:

पृथ्वी दिवस पर हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी में आयोजित हुए कार्यक्रम, छात्र छात्राओं ने पोस्टर बैनर से पृथ्वी तथा पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश: कोटद्वार विकास नगर गाडीघाट स्थित प्रतिष्ठित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। पृथ्वी पर जीवन को किस तरह सुरक्षित रखा जा सके तथा पृथ्वी पर वास करने वाले सभी जीवों जिनमें जलचर स्थलचर तथा नभचर जीवों को उनके जीवन शैली के अनुरूप किस तरह बेहतर पर्यावरण उपलब्ध हो सके इसके लिए सबसे प्रमुख दाइत्व मानव का है क्योंकि केवल और केवल मनुष्य ही है जिसके कार्यों से आज पृथ्वी का वातावरण लगातार बिगड़ रहा है, अंधाधुंध औद्योगीकरण,और उससे कार्बन उत्सर्जन के चलते

क्लोरोफ्लोरोकार्बन की मात्रा इतनी बढ चुकी है कि पृथ्वी के ऊपर सूर्य की अल्ट्रावयलेट रेज पृथ्वी तक पंहुच रही है जिससे जीवों को कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है इसका कारण है कार्बन उत्सर्जन और इससे ओजोन लियर पर बना विशाल छेद जिससे होकर पराबैंगनी किरणें सीधे धरती पर पड कर पृथ्वी पर मौजूद जीवन पर संकट पैदा कर रही है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका प्रतिभा असवाल ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण बचेगा तो पृथ्वी बचेगी, जीवन बचेगा और इसके लिए सारी दुनिया को युद्धस्तर पर कार्य करना होगा अत्यधिक वृक्षारोपण के साथ ही अधिक कार्बन उत्सर्जन करने वाले देशों और उद्योग पर पर्यावरण टैक्स आरोपित करना होगा जिससे कार्बन उत्सर्जन कम हो सकेगा तथा इस मद से आने वाले पैसे से वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्म पाल सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पृथ्वी पर जीवन को बचाने का एकमात्र उपाय है, औद्योगीकरण, नगरीकरण तथा बडे़ सड़क प्रोजेक्ट निर्माण से वृक्षों का बहुतायत में कटान अनवरत हो रहा है तथा काटे गये वृक्षों के सापेक्ष नये लगाये गये वृक्षों की पौध बहुत कम हो रही है, पर्यावरण संरक्षण के लिए उद्योगों से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य पदार्थ पर्यावरण को बहुत क्षति पंहुचा रहे हैं जिसका कारण है पर्यावरण की अपूर्णीय क्षति। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं को स्लोगन गीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र छात्राओं ने प की उपयोगिता, स्वच्छता तथा वृक्षारोपण के सुंदर और प्रेरक पोस्टर और बैनर बनाकर मानव समाज को पृथ्वी तथा उसके पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया।

Related articles

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...